Categories: Uncategorized

जेसीबी की नौकरियों में झाड़सेंतली को भी मिले हिस्सा : जगन डागर पूर्व पार्षद


कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में विधायक नीरज शर्मा का रामकथा पाठ ग्यारहवां दिन
फरीदाबाद : कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में जेसीबी के गेट पर चल रही विधायक नीरज शर्मा की रामकथा में पूर्व पार्षद जगन डागर ने कहा कि जेसीबी कंपनी में स्थानीय गांव झाड़सेंतली के ग्रामीणों को नौकरियां दी जानी चाहिएं।

रामकथा आंदोलन के ग्यारहवें दिन श्री डागर ने आरोप लगाया कि जेसीबी कंपनी के लिए सरकार ने झाड़सेंतली के किसानों से कौडिय़ों के भाव जमीनें खरीद ली थीं अपने बापदादा की जमीनें बेच देने वाले किसान को आज जेसीबी में चपरासी की भी नौकरी नहीं मिलती।

जेसीबी की नौकरियों में झाड़सेंतली को भी मिले हिस्सा : जगन डागर पूर्व पार्षद

उन्होंने कहा कि कंपनी सीएसआर का पैसा भी अब गांव झाड़सेंतली में नहीं लगाती जिसके कारण ग्रामीणों में बहुत रोष है। झाड़सेंतली के ग्रामीणों ने पंचायत कर न सिर्फ विधायक नीरज शर्मा के आंदोलन को समर्थन दिया बल्कि राष्ट्रपति को एक ज्ञापन विधायक नीरज शर्मा के माध्यम से भी भेजा।

श्री डागर ने अल्टीमेटम दिया कि अगर स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं देगी जेसीबी कंपनी तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। गुरुवार को रामकथा के दौरान आंदोलन को अपना समर्थन देने श्री सिंह सभा गुरुद्वारा जवाहर कॉलोनी के पदाधिकारी भी पहुंचे आज राम कथा में बोलते हुए विधायक श्री नीरज शर्मा ने कहा

कि अन्याय के खिलाफ यथा शक्ति विरोध दर्ज किए जाने की जरूरत है। उन्होंने गिलहरी की कथा सुनाते हुए कहा कि यह न सोचें की हम क्या कर लेंगे बल्कि अपनी पूरी ताकत से अन्याय का विरोध करना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago