Categories: Featured

सालों पुराने पेड़ पर बिना टहनी काटे बना दिया 4 मंजिला शानदार घर, नज़ारे ने मोह लिया मन

खुद का घर होना हर किसी का एक सपना होता है। मकान बनाने के लिए लोग बहुत से पेड़ों का कत्ल कर देते हैं। हर इंसान का सपना होता है कि उसका एक प्यारा सा आशियाना हो। राजस्थान में झीलों के शहर उदयपुर का एक अनोखा घर पर्यावरण संरक्षण के लिए देश-दुनिया में एक नजीर बन चुका है। हम बात कर रहे हैं पर्यावरण प्रेमी इंजीनियर केपी सिंह के अनोखे ट्री-हाउस की, जो पिछले 20 साल से एक आम के पेड़ पर टिका हुआ है।

इस घर को देखकर आपकी जुबान से अजूबा शब्द निकल सकता है। यह मकान अजूबे से कम नहीं। इनका मकान चार मंजिला हैं। जिसे बनाने के बाद से केपी सिंह ने अब तक इसकी एक टहनी भी नहीं काटी।

Tree House in Udaipur

यह कहने हमें हमें कोई गुरेज नहीं करना चाहिए कि कुछ लोग मकान नहीं घर बनाते हैं। अगर वो सबसे हटकर यूनिक हो तो कहना ही क्या। इंजीनियर केपी सिंह ने अपना यह ट्री हाउस 2000 में बनाया गया था। तब से आज तक यह पेड़ और घर दोनों सही सलामत हैं। उदयपुर की खूबसूरती को निहारने आने वाले पर्यटक इस अनूठे घर की ओर भी आकर्षित होते हैं।

उनके एक खास आईडीया ने घर को काफी खास बना दिया। साल 2000 में एक घर बनाया था जिसकी चर्चा 2021 में भी हो रही है। सिंह ने अपने सपनों के इस घर में पेड़ की टहनियों को काटने की बजाय उनका उसी रूप में इस्तेमाल किया है। जैसे किसी टहनी को सोफा का रूप दिया गया है, तो किसी को टीवी स्टैंड का। इंजीनियर केपी सिंह का यह प्यारा सा आशियाना लेकसिटी उदयपुर के चित्रकूट में स्थित है।

लोग जब भी उदयपुर जाते हैं तो सभी का कहना यह होता है कि हमें भी वो घर देखना है जो टहनी पर बना है। सिंह ने अपने ‘ड्रीम हाउस’ का सपना संजोया था। आज से करीब 20 साल पहले उन्होंने उसे आम के पेड़ पर मूर्त रूप में उतारा।

Dev Raj

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago