Categories: BusinessIndia

यह कंपनी अपने कर्मचारियों को दे रही है नए साल का शानदार तोहफा, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेंगे 3 लाख रुपए

आज के समय में हर किसी का सपना होता है कि मेरे पास अपनी कार हो। लेकिन वाहनों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देख, उनके इस सपने पर ब्रेक लग जाती है। मगर अगर आज हम आपको कहे कि आपका यह सपना पूरा हो सकता है। तो आपको कितना अच्छा लगेगा। जी हा, एक भारतीय कंपनी अपने कर्मचारियों के इस सपने को पूरा करने के लिए आगे आई है। कौन सी है वह कंपनी? जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

आपकों बता दे जिस कंपनी की हम बात कर रहे है, वह अपने कर्मचारियों के लिए नए साल के तोहफे के रूप में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए तीन लाख का इंसेंटिव देने की घोषणा की है। बता दे, यह कंपनी देश के टॉप कॉरपोरेट घरानों में से एक है। हम बात कर रहे है JSW ग्रुप की।  JSW ग्रुप ने 1 जनवरी से इस पॉलिसी को लागू करने का एलान किया है।

यह कंपनी अपने कर्मचारियों को दे रही है नए साल का शानदार तोहफा, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेंगे 3 लाख रुपए

आपको बता दे, JSW ग्रुप की ओर से लागू यह पॉलिसी पूरे भारत में मौजूद कंपनी के सभी कर्मचारियों पर लागू होगी।  इसका मतलब इसके सभी कर्मचारी इसका लाभ उठा सकते हैं। सोमवार को कंपनी की ओर जारी बयान में कहा गया, “भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सतत विकास परिदृश्य (एसडीएस) के साथ गठबंधन में, मुंबई स्थित अरबों डॉलर के समूह जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत भर में अपने कर्मचारियों के लिए अपनी नवीनतम हरित पहल JSW इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को पेश किया है।”

आपको बता दे, JSW ग्रुप की ओर से घोषित EV पॉलिसी के तहत कर्मचारी 2 या 4 पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के कर्मचारियों के लिए सभी JSW ऑफिसों और प्लांट्स पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फ्री चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग एरिया दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि नीति का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना है

इस पर JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, “JSW ग्रुप की नई EV पॉलिसी एक अनूठी पहल है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। साथ ही भारत में हरित गतिशीलता  तक पहुंच को सक्षम बनाना है”।

आगे उन्होंने कहा “हम जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे, अकेले अपने स्वयं के प्रभावों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, साथ ही स्थिरता के क्षेत्र में अग्रणी होंगे। लक्ष्य 2070 तक भारत के नेट-जीरो में ट्रांजिशन का समर्थन करने के लिए कॉर्पोरेट और सरकारी निकायों के बीच महत्वाकांक्षा का निर्माण करना है।”

आपको बता दे, JSW ग्रुप स्टील, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, पेंट्स, वेंचर कैपिटल और स्पोर्ट्स सहित विभिन्न सेक्टरों में शामिल है। कंपनी ने खुद के लिए CO2  उत्सर्जन लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

JSW स्टील, जो JSW समूह का हिस्सा है, ने एक जलवायु परिवर्तन नीति अपनाई है और 2005 के आधार वर्ष में 2030 तक 42 प्रतिशत का एक महत्वाकांक्षी CO2 उत्सर्जन में कमी का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago