Categories: Faridabad

फरीदाबाद और गुरुग्राम में चाइनीज कंपनी इको ग्रीन के खिलाफ आवाज हो रही बुलंद, लोगो का कहना है…

भारत चीन सीमा पर चल रहे विवाद के हिंसक रूप ले लेने के कारण कई भारतीय वीर जवानों की शहादत की खबर सामने आई थी जिसके बाद से ही पूरे देश में चाइना के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है पूरे भारत में देश के कोने-कोने से लोग प्रदर्शन कर चाइना की कंपनियों और चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करने की मांग जोरों शोरों से उठा रहे हैं।

हरियाणा प्रदेश भर में भी उठाई जा रही चाइनीज कंपनी और चाइना के उत्पादों को बहिष्कार करने की मांग के चलते हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले से घर-घर जाकर कचरा उठाने वाली चाइनीज कंपनी इको ग्रीन के बहिष्कार की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम में चाइनीज कंपनी इको ग्रीन के खिलाफ आवाज हो रही बुलंद, लोगो का कहना है...

हरियाणा सरकार द्वारा पहले ही 3 अलग अलग चाइनीज कंपनियों को दिए गए दो थर्मल पावर प्लांट के ठेके रद्द किए जा चुके हैं जिसके बाद अब फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोग चाइना की इस कंपनी के साथ भी सरकार द्वारा किए गए करार को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं।

बता दे की इको ग्रीन कंपनी काफी लंबे समय से फरीदाबाद और गुरुग्राम में घर घर जाकर कचरा उठाने का कार्य कर रही है लेकिन अभी तक ना तो लोगों द्वारा और ना ही नगर निगम फरीदाबाद द्वारा इकोग्रीन के कार्य से संतुष्टि जाहिर की गई है। इसके विपरीत कई बार इकोग्रीन पर कार्य को सही ढंग से पुरा न करने के चलते जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

इन्हीं कारणों से फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोग आवाज उठा रहे हैं कि जहां एक तरफ चाइना भारत के जवानों पर कायरतापूर्ण हमला करता है वही हरियाणा में इस चाइना की कंपनी को करोड़ों रुपए का व्यापार सौंपा हुआ है जो सही ढंग से अपना कार्य तक नहीं कर पा रही है।

इको ग्रीन को दिए गए ठेके को रद्द करने के लिए कुछ दिन पहले फरीदाबाद के डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग द्वारा फरीदाबाद के नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग को पत्र लिखकर यह अपील भी की गई थी कि चाइनीज कंपनी इको ग्रीन को दिए गए ठेकों को समाप्त किया जाए।

जिसे देखकर अब लग रहा है कि जल्द ही हरियाणा सरकार द्वारा इको ग्रीन के साथ किए गए ठेकों को भी जल्द समाप्त कर दिया जाएगा जिस का एक बड़ा कारण यह है भी है कि इको ग्रीन को जो कार्य दिया गया है उसके द्वारा यह कार्य भली-भांति नहीं किया जा रहा है और नगर निगम को चूना लगाने की खबरें भी इकोग्रीन की तरफ से सामने आ रही है।

अब देखना यह होगा कि क्या सरकार की इको ग्रीन के साथ किए गए ठेकों को भी रद्द करती है अगर ऐसा होता है तो यह फरीदाबाद नगर निगम एवं पूरी हरियाणा सरकार के लिए काफी फायदेमंद फैसला होगा क्योंकि लंबे समय से इको ग्रीन के चलते फरीदाबाद नगर निगम घाटे की स्थिति में चल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago