Categories: Faridabad

कानपुर में मेट्रो के बाद जल्द हरियाणा में रैपिड की तैयारी, जानिए क्या होंगे रैपिड के लिए रूट

एक तरफ यूपी के कानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मेट्रो की शुरआत कर एक नई सौगात दी है, तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भी रैपिड ट्रेन जल्द चलेगी। दरअसल, अब दिल्‍ली से करनाल तक रैपिड मेट्रो ट्रेन का इंतजार है। इसके अलावा रैपिड ट्रेन के ड्रोन सर्वे के बाद पिलर लगाने से पहले होने वाले मिट्टी जांच के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लिया गया है।

इस प्रोजेकट की खास बात यह है कि ट्रेन का लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि छह से 10 मिनट के बीच में ट्रेन स्टेशन पर उपलब्ध होगी। एक बार ट्रेन में 250 लोग सवार हो सकेंगे।

कानपुर में मेट्रो के बाद जल्द हरियाणा में रैपिड की तैयारी, जानिए क्या होंगे रैपिड के लिए रूट

दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस को सरकार से कुछ माह पहले ही मंजूरी मिल थी। हालांकि पहले यह प्रोजेक्ट दिल्ली से पानीपत तक था, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट करनाल तक कर दिया गया। इस कार्य के गति से होने की संभावना इस बात से भी है कि जब पहले दिल्ली से पानीपत तक का प्रोजेक्ट बना तो इसका कार्य तेजी से हुआ। स्टेशन व रूट तय हो गए थे और डीपीआर भी बन गई थी। अब कुछ माह पहले प्रोजेक्ट को करनाल तक विस्तार मिलने से महज करनाल से पानीपत तक की डीपीआर ही बनेगी। ड्रोन सर्वे फाइनल हो चुका है।

इससे पहले ड्रोन सर्वे से यह जान लिया गया कि इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेन का ट्रैक कहां कहां से होकर गुजरेगा। जबकि पिलर जमीन के अंदर 30 फीट तक लेकर जाए जाएंगे। इसके बाद इन पर ट्रेन की लाइन बिछाई जाएगी। अब पानीपत से करनाल तक की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। नए साल में इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने की संभावना है।

इस प्रोजेक्ट के तहत यह तय हाे चुका है कि करनाल में रैपिड ट्रेन के तीन स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि दिल्ली तक 17 स्टेशन बनेंगे। लोगों के लिए सुकून की बात यह रहेगी कि पहले जहां दिल्ली तक पहुंचने के लिए बस या ट्रेन में ढाई घंटे तक लग जाते थे। अब वही सफर महज एक घंटा कुछ मिनट में तय हो जाएगा। अब दीपावली के बाद इस प्रोजेक्ट पर आगे का कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद बनी हुई है। अलबत्ता स्थानीय प्रशासन भी इस कार्य में पूरी रुचि ले रहा है।

प्रोजेक्ट में दिल्ली से लेकर करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। करनाल जिले में पानीपत की ओर से आते हुए सबसे पहला स्टेशन घरौंडा में बनाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन में सवार होने के लिए एक स्टेशन ऊंचा समाना में बनाया जाएगा।

जबकि तीसरा स्टेशन बलड़ी बाइपास के पास होगा। तीनों जगह ही हाइवे के साथ हैं। ऊंचा समाना स्टेशन का लाभ आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा तो साथ हाइवे से होकर भी स्टेशन पर पहुंचा जा सकता है। जबकि बलड़ी बाइपास के स्टेशन नए बस स्टैंड के समीप होगा। यहां दूसरे जिलों से बसों में आकर लोग दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के सफर का आनंद ले सकेंगे। जबकि घरौंडा स्टेशन भी लोगों के लिए लाभदायक रहेगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago