
फरीदाबाद : अगर आप अपने बच्चों की पुरानी कक्षा की किताबें किसी को देना चाहते हैं या फिर अपने बच्चों के लिए किताबें लेना चाहते हैं तो आप देरी ना करते हुए आरडब्ल्यूए की टीम से अपनी जरूरत को साझा करें।
लॉक डाउन में बच्चों की पढ़ाई की दिक्कतों को सुलझाने के लिए सेक्टर 31 में स्प्रिंग फील्ड्स आर डब्लयू ए ने एक योजना बनाई है । इसके तहत अभिभावकों को संदेश भेज कर बच्चों की किताबें जुटाई जाएंगी ।
अगली कक्षा की पढ़ाई को शुरू करने की ऑनलाइन तैयारी की गई है ताकि बच्चे लॉक डाउन के दौरान भी पढ़ाई कर सकें । इसके बाद सभी के आपसी सहयोग से किताबे एक घर से दूसरे घर पहुंचाई जाएगी।
आरडब्ल्यूए ने मुहिम के तहत फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप से संदेश भेजना शुरू कर दिया है और सभी लोगों से बच्चों की पुरानी किताबों की जानकारी ले रहे हैं। इसी के साथ यह भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है कि उन्हें अब कौन सी किताबें चाहिए ।
इस योजना से बच्चों का भी हित होगा और अभिभावकों का भी हित होगा होगा यदि आप भी चाहते हैं कि आप भी पुरानी किताबों का आदान प्रदान करें तो आप आरडब्लूए से ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…