Categories: Featured

‘महाभारत के भीम’ पाई-पाई को मोहताज, एक्टर ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

समय कभी एक जैसा नहीं रहता है। समय बदलता जरूर है। अपने समय का सबसे चर्चित सीरियल महाभारत को लोगों ने खूब पसंद किया। महाभारत का एक-किरदार आज भी लोगों को जेहन में बसा है। फिर चाहे महाभारत में द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली रही हों या भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती। महाभारत के ये सभी किरदार आज भी लोगों को बखूबी याद हैं।

कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमेशा दिलों पर राज करते हैं। जो भूले नहीं भूलते। इस सीरियल में भीम का रोल निभाने वाले एक्टर प्रवीण कुमार को तो सभी जानते हैं, लेकिन आज की तारीख में उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही है।

bheem praveen kumar

उनकी कई समस्यांए लोगों के सामने आ रही हैं। उनके बारे में लोग बातें कर रहे हैं। 76 साल के प्रवीण लंबे समय से बेरोजगार है और अब पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं। उनके पास अपना गुजारा करने के लिए पैसे पूरे नहीं बचे हैं। प्रवीण ने अब सरकार से पेंशन के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनको इस उम्र में सब भूल गए हैं और कोई उनके साथ नहीं है।

उनका परिवार भी आज उनका अच्छे से सपोर्ट नहीं कर रहा है। वह सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी दुख भरी दास्ता सुनाई। उन्होंने बताया- मैं 76 साल का हो गया हूं। काफी समय से घर में ही हूं। तबीयत ठीक नहीं रहती है। खाने में भी कई तरह के परहेज हैं। स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है।

सोशल मीडिया के जरिये उनकी मदद की कोशिश की जा रही है। कई उनके चाहने वाले डोनेशन की मदद कर रहे हैं।

Dev Raj

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago