Categories: Featured

कौन है रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखने वाला यह युवा, जाने उसके बारे में

सोशल मीडिया पर रोजना कई तस्वीरें वायरल होती हैं। ऐसे ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में से एक बिजनेसमैन रतन टाटा अपने काम के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। रतन टाटा ने बीते दिनों, अपना 84वां जन्मदिन मनाया।

दुनियाभर से लोगों ने उन्हें बधाइयां दी। उनको चाहने वाले काफी लोग हैं। अब उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में रतन टाटा एक कुर्सी पर बैठे हुए सामने की टेबल पर एक छोटा कप केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बहुत ही साधारण तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। उनका अंदाज़ काफी लोगों को भाया। टाटा ने एक छोटे से केक पर मोमबत्ती फूंककर केक काटा. तभी उनके सामने टेबल पर बैठा युवा रतन टाटा के पास आकर खड़ा हो जाता है और उसके कंधे पर हाथ रख देता है। फिर वह बैठ जाता है और रतन टाटा के साथ कटे हुए कपकेक का एक टुकड़ा खिलाता है।

लोगो के बीच यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि आखिर यह लड़का है कौन? वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि रतन टाटा ने बिना दिखावा किए सस्ते केक को काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बड़े ही सादगी के साथ जन्मदिन मनाया।

सोशल मीडिया पर लोग कमैंट्स के जरिये एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि यह लड़का है कौन? उस वीडियो में जो लड़का है उसका नाम शांतनु नायडू है जो रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखकर केक खिलाता है। शांतनु रतन टाटा के निजी सचिव हैं।

Dev Raj

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago