हरियाणा: Airtel-Jio के प्लान महंगे होने के बाद लोग BSNL में पोर्ट करवा रहे अपना नंबर

जब से एयरटेल-जियो के मोबाइल रिचार्ज के प्लान महंगे हुए हैं, तब से लोग अपनी सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सबसे पहले एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान महंगे किए थे। इसके बाद रिलायंस जियो ने भी शुल्क दरों में 21% तक की वृद्धि कर दी है। सारे कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद परेशान यूजर्स जियो की सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए डीलरों के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर बीएसएनएल का नेटवर्क ठीक हो जाए तो यह भी एक अच्छी कंपनी है।

बता दें कि यूजर्स को 75 रुपए वाले जियो प्लान के लिए अब 91 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अनलिमिटेड प्लांस की बात करें तो इसमें 129 वाले प्लान के लिए 155 रुपये, 149 वाले प्लान के लिए लिए 179 रुपये, 199 वाले प्लान के लिए 239 रुपये खर्च होंगे।

वहीं 249 वाले प्लान के लिए 299 रुपये, 399 वाले प्लान के लिए 479 रुपये, 555 वाले प्लांन के लिए 666 रुपये और 599 वाले प्लान के लिए 719 रुपये खर्च करने होंगे। साल 2021 के आखिरी महीने में देशवासियों के जेब पर एक और बोझ बढ़ गया है।

इसी महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के साथ, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना महंगा हो गया है। वहीं बीते 14 साल से माचिस की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था। लेकिन अब वह भी अपने आप को महंगाई की मार से नहीं बचा सकी है।

इसके अलावा कॉलिंग और डीटीएच के जरिए मनोरंजन करना भी महंगा हो गया है। वहीं कई सरकारी बैंकों ने साल के अंत में ब्याज में कटौती करके कस्टमर को बड़ा झटका दिया है।

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो भी अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान को महंगा कर चुकी है। जिओ के ऐलान के बाद अगले दिन से नई कीमतें लागू हो गई थी।

जानकारी के अनुसार जियो प्रीपेड रिचार्ज प्लान 21 फीसदी तक महंगा हो गया है और इसकी वजह से यूजर्स काफी परेशान हैं। वहीं वोडाफोन-आईडिया ने भी अपने प्लान की कीमत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर देशवासियों के जेब पर बोझ डाल दिया है। इसके कारण यूजर्स अपने सिम कार्ड को बीएसएनएल में पोर्ट कराने के लिए डीलरों के ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago