Categories: Faridabad

फरीदाबाद में टिद्दी दल का हमला, लोगो में बनी डर की स्थिति

किसी भी फसल के लिए तबाही का कारण बनने वाला टिड्डी दल गुरुग्राम के रास्ते फरीदाबाद में प्रवेश कर चुका है और आलम यह है कि इतनी अधिक संख्या में इन टिड्डी दलों को देखने के बाद लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है।

शनिवार 27 जून की सुबह पहले गुरुग्राम जिले में टिड्डी दल के आक्रमण कि सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद गुरुग्राम के लोगो ने डर के कारण अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लिए।

फरीदाबाद में टिद्दी दल का हमला, लोगो में बनी डर की स्थिति

गुरुग्राम के लोगो ने टिड्डी दल के आक्रमण से बचने के लिए अपने घरों से बर्तन, ड्रम, थाली और ताली बजाकर इन टिड्डीयों के हमले से बचने की कोशिश की जैसे ही प्रशासन की नजर इन आक्रमणकारियों पर पड़ी तो स्थानीय प्रशासन ने किसानों को सतर्क होने को कहा क्यूंकि ये टिड्डी दल केवल फसलों को ही नुकसान पहुंचाते है।

गुरुग्राम से पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में भी ये टिड्डी दल दस्तक दे चुका है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब ये टिड्डी दल गुरुग्राम से होते हुए फरीदाबाद जिले में दाखिल कर चुका है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि फरीदाबाद में ये टिड्डी दल फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिसके लिए किसानों की चिंता अचानक से बड़ चुकी है। बता दें कि जब यह टिड्डी दल महेंद्रगढ़ रेवाड़ी पहुंचा था तो वहां पर किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रदेश कृषि मंत्री जेपी दलाल किसानों की फसल का जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे।

हरियाणा में टिड्डी दल का यह आतंक देखने के बाद किसान अपने खेतों में कीटनाशक छिड़क रहे है लेकिन जिस संख्या में यह टिड्डी दल देखने को मिल रहे हैं उन्हें देखकर नहीं लगता कि किसी भी प्रकार की कीटनाशक का इन पर कोई प्रभाव पड़ने वाला है।

शनिवार 27 जून की सुबह को गुरुग्राम में टिड्डी दल के हमले के बाद अब फरीदाबाद के कुछ इलाकों में भी टिड्डी दल के प्रवेश की खबर सामने आ चुकी है और लोगों में टिड्डी दलों को लेकर डर की स्थिति देखने को मिल रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago