Categories: Uncategorized

हरियाणा में अब ऐसे लगेगी नकली शराब पर रोक

शराब किसी के लिए दुआ है, तो किसी के लिए बदुआ, किसी के लिए जीवनी है, तो किसी के लिए ज़हर | मदिरा की भक्ति कुछ लोग मंदिर के समान करते हैं | दारू का धंधा अवैध तरीकों से बहुत किया जाता है |

हरियाणा में अब ऐसे लगेगी नकली शराब पर रोक

प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नकली शराब पर रोक लगाने के लिए विभाग कई व्यवस्थाएं कर रहा है। होलोग्राम के अंदर छेड़छाड़ होती है, इसलिए हरियाणा ही नहीं बहुत से प्रदेशों ने होलोग्राम को बंद किया है। इसकी एक नई तकनीक है, जो दिल्ली के अंदर, उत्तर प्रदेश में खासतौर पर पड़ोसी राज्यों में पिछले एक साल से फॉलो किया जा रहा है। इसे ट्रैक एंड ट्रेस कहते हैं, जिसके तहत हर बोतल का क्यूआर कोड होगा। इसके जरिए बोतल भरने से लेकर उसके बिकने तक की मॉनीटरिंग कर पाएंगे। 

हरियाणा में शराब तस्करी का मामला किसी से छुपा नहीं है | लॉकडाउन खुलते ही शराब की मांग बहुत तेज़ हुई है | ऐसे में समान है कि नकली शराब बाज़ारों में बिकेगी | दुष्यंत ने कहा कि नकली शराब को रोकने वाला कार्य पहले ही हो जाता, लेकिन कोरोना के कारण उपकरण उपलब्ध नहीं हो पाए इसलिए देरी हुई। ज़्यादातर उपकरण चीन, जापान, कोरिया और ताइवान से आते थे। वर्तमान में ट्रैक एंड ट्रेस का टेंडर डॉक्यूमेंट ऑनलाइन आबकारी विभाग की वेबसाइट पर है। जो लोग इस प्रक्रिया में शामिल हैं, हमने उनके सुझाव मांगे हैं। ताकि जरूरत पर कोई संशोधन हो तो किया जा सके। जल्द ही हम खुली बोली में इसका अलॉटमेंट कर देंगे। 

नकली शराब सिर्फ पीने वालों के लिए ही ज़हर नहीं बल्कि उनके परिवार वालों के लिए भी खतरा है | नकली दारु से जान जाने का खतरा ज़्यादा बढ़ जाता है | नकली शराब को रोकने के लिएजुलाई अंत या अगस्त के प्रथम सप्ताह तक हरियाणा के प्रत्येक ठेके पर पीओएस लगने की संभावना है । इससे हर बोतल के क्रय विक्रय का डिजिटल रिकॉर्ड मेनटेन होगा। सरकार के पास सही डाटा भी मौजूद रहेगा कि एक्साइज ड्यूटी वाली शराब कितनी बिकी। इसके बावजूद यदि ठेके पर अवैध शराब मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि ठेके का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago