कुरुक्षेत्र में बनेगी भगवान श्री कृष्ण की 52 फुट की मूर्ति

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की 52 फुट की मूर्ति बनने जा रही है।13 साल पहले कांग्रेस सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मान्यता दिया था, लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अब मनोहर लाल खट्टर की भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को बनाने की घोषणा की है ,और करीब 2 साल पहले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।

करीब 1 साल पहले आर एस एस प्रमुख श्री मोहन भागवत जी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने इस मूर्ति की नींव रखी थी

कुरुक्षेत्र में बनेगी भगवान श्री कृष्ण की 52 फुट की मूर्ति

लेकिन यह प्रोजेक्ट किसी न किसी कारण रुकता रहा । हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस साल के अंत तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा और उसको तैयार करने की जिम्मेदारी विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम तुषार को दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राम तुषार दिल्ली के वर्कशॉप में इसे तैयार करेंगे। लॉकडाउन
के कारण इस प्रोजेक्ट में देर हो गया। राम तुषार ने बताया कि इस विशाल मूर्ति का डिजाइन को तैयार कर लिया गया है ।

हुड्डा सरकार ने 2007 में दी थी प्रोजेक्ट को मंजूरी।

ज्योतिसर स्थित गीता उपदेश स्थली तीर्थ पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने भगवान श्रीकृष्ण का विराट मूर्ति तैयार करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार से मांग की थी।

उसके बाद 2007 में कांग्रेस सरकार ने मंजूरी दी लेकिन 6 करोड़ का प्रोजेक्ट सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रह गया,और इसमें एक करोड़ की मदद केंद्र सरकार ने भी देने की बात कही थी परंतु यह प्रोजेक्ट अटक गया ।

मनोहर लाल और मोहन भागवत ने 2018 में रखी थी आधारशिला

2014 में कांग्रेस के हारने के बाद प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो उसने भी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की बात की। लेकिन यह आगे नहीं बढ़ सका, परंतु कुरुक्षेत्र के स्थानीय विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री ने उनकी बात पर अमल करके इसको अपने प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया।2018 में मनोहर लाल खट्टर और मोहन भागवत ने मिलकर ज्योतिसर में इसकी आधारशिला रखी।

राम तुषार बनाएंगे 52 फुट की मूर्ति

विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम तुषार को इस मूर्ति को बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। केडीबी के मानद सचिव श्री मदन मोहन छाबड़ा ने कहा है कि, मूर्ति की ऊंचाई 42 फीट तथा बेस 10 फीट होगा।

उन्होंने बताया कि राम तुषार को करीब 6 महीने पहले मूर्ति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने मूर्ति बनाने का काम शुरू कर दिया है। मूर्ति बनाने से पहले इसका छोटा सा स्वरूप तैयार किया जाएगा तथा उसके बाद विराट मूर्ति बनेगी। इस मूर्ति को बनाने में करीब 10 करोड़ का खर्च आएगा।

कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था उपदेश।

मान्यता के अनुसार कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ही भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, और यहीं पर महाभारत से पहले गीता उपदेश के दौरान अर्जुन को विराट स्वरूप के दर्शन कराए थे। जिसके बाद अर्जुन युद्ध करने के लिए राजी हुए थे।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago