Categories: Education

स्कूली बच्चे भेजें 3 आइडिया, सर्वश्रेष्ठ मॉडल को मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानिए कैसे

लॉकडाउन घर में बैठ जाने का ही नहीं कुछ घर से रचनात्मक करने का भी था | ऐसा अवसर था जिसकी दुआएं अक्सर हम करते थे | इस अनलॉक काल में विद्यार्थियों के पास खुद को बेहतर साबित करने का अच्छा मौका है। जो विद्यार्थी विज्ञान में अच्छी रुचि रखते हैं, वह इंस्पायर अवॉर्ड योजना में अपने बेहतरीन 3 आइडिया भेज सकते हैं। इसके लिए 6वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। चयनित आइडिया पर सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपए की सहायता राशि उनके खाते में दी जाएगी।

स्कूली बच्चे भेजें 3 आइडिया, सर्वश्रेष्ठ मॉडल को मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानिए कैसेस्कूली बच्चे भेजें 3 आइडिया, सर्वश्रेष्ठ मॉडल को मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानिए कैसे

संलग्न हो कर विद्यार्थी इस अनलॉक पीरियड में खुद की प्रतिभा जान सकते हैं | वेबसाइट पर ऑनलाइन आइडिया भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इस योजना में ज्यादा से ज्यादा निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लें, इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। प्रतिभागियों के बनाए मॉडल्स की जिला और राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देना है।

विद्यार्थी गत 4 महीनों से घर में कैद बैठे हैं | अनेकों से खुद को समय देकर रचनात्मक कार्य किये होंगे तो कुछ अभी भी विचार कर रहे होंगे | महामारी के कारण लेकर स्कूल बंद पड़े हैं, पर इस योजना के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आइडिया भेज सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन वेब लिंक inspireawards-dst.gov.in पर जाकर प्रक्रिया को पूरी करना होगा। विद्यार्थी गुजराती है या तमिल, इसके लिए कोई दिक्कत नहीं है। वह मान्यता प्राप्त सभी भाषाओं का चयन कर आवेदन कर सकता है। इसमें स्कूल के प्राचार्य की ओर से भी विद्यार्थियों के दो से तीन आइडिया का चयन किया जा सकता है, लेकिन उसका ऑनलाइन नामांकन कराना जरूरी है।

इस योजना के तहत सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूल से 10 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रर्वतन को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले 1 लाख विचारों का चयन होगा। जिन्हें मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपए उनके खाते में दिए जाएंगे। इसके बाद राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता से 10 हजार में से 1 हजार नवप्रर्वतन का चयन होगा। चयनित विद्यार्थियों की कृति को राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। करीब 60 श्रेष्ठ को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा और यह सम्मान राष्ट्रपति देंगे।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 month ago