Categories: FaridabadGovernment

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरियाणा बनाएगा अपनी अलग पहचान, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस के साथ मिलेंगी जबरजस्त सुविधाएं

जैसा की आप सभी को पता ही है,  हर क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने का केंद्र बहुत तेजी से काम कर रही है। जिस कड़ी में उसने हरियाणा को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की एक बहुत बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें यह जो हाईवे है वह इस वर्ष जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसकी अंतिम तिथि इस वर्ष तक पूरे होने की है। केंद्र सरकार के इस सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर 95000 करोड रुपए की लागत लगाने का अनुमान जताया जा रहा है। इस हाईवे से देश के कई राज्यों को सीधा जोड़ा जाएगा।

इसके बनने से यात्रा बहुत ही सुगम और सरल हो जाएगी। इसके निर्माण के बाद दिल्ली व हरियाणा से मुंबई पहुंचने का टाइम लगभग 12 घंटे हो जाएगा। इस पर बिना किसी टेंशन के यात्री यात्रा कर सकते हैं। यह देश का सबसे बड़ा और खूबसूरत हाईवे बनने जा रहा है। इस पर टोल टैक्स भी चुकाना होगा।

इससे कई राज्यों को फायदा होने वाला है। जहां हरियाणा में भी इस एक्सप्रेस-वे को जोड़ा जा रहा है। यह हाईवे दिल्ली से होता हुआ नोएडा के रास्ते से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, पलवल तथा मेवात से होकर गुजरेगा। इस हाई वे को  नोएडा में बनने जा रहे हैं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी जोड़ा जाएगा।

ताकि देश के अधिक से अधिक लोग इस एयरपोर्ट का लाभ उठा सकें। वही बताया जा रहा है कि 10400 करोड रुपए से विभिन्न सड़क मार्गों को नए तरीके से बना कर इस एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

आपको बता दें हरियाणा का करीब 160 किलोमीटर तक का एरिया मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा बनने जा रहा है। इस क्षेत्र में अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें ऐसी सुविधाएं होंगी जिनमें यात्रा करने वालों को काफी फायदा होगा। इसमें रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, डोरमेट्री, अस्पताल, फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप, पार्किंग तथा तेरे जैसी सुविधाएं शामिल की जाएंगी।

हरियाणा अपनी विशेष छाप इस एक्सप्रेस वे पर छोड़ेगा। इसमें कमर्शियल स्पेस ऑफ लॉजिस्टिक पार्क भी होगा। इस एक्सप्रेस-वे पर अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध होगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago