Categories: EducationJobs

महज 14 वर्ष की उम्र हो गई शादी, 2 बच्चे होने के बाद भी नही मानी हार, अपनी मेहनत से आज बन गई IPS

महिलाएं आज के समय में किसी भी चीज में पीछे नहीं है। वह हर जगह अपना हुनर दिखा कर देश और अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। उनके सामने चाहे जैसी भी परिस्थिति आ जाए, वह हर परिस्थिति से बाहर आती हैं। और उसे पूरे संयम से संभालती है। चाहे बात घर संभालने की हो या देश संभालने की, महिलाएं किसी भी चीज में पीछे नहीं हटती। वह बहुत अच्छे से अपना कर्तव्य निभाती हैं। ऐसी ही एक सफल महिला की कहानी आज  हम आपको बताने वाले हैं।

जिस महिला के हम बात कर रहे हैं, उसका नाम अंबिका है। उसने महज 14 साल की उम्र में एक पुलिस वाले के साथ शादी की थी। 18 साल की उम्र में वह दो बच्चों की मां बन गई थी। 1 दिन वह अपने पति के साथ गणतंत्र दिवस की पुलिस परेड देखने गई थी।

महज 14 वर्ष की उम्र हो गई शादी, 2 बच्चे होने के बाद भी नही मानी हार, अपनी मेहनत से आज बन गई IPSमहज 14 वर्ष की उम्र हो गई शादी, 2 बच्चे होने के बाद भी नही मानी हार, अपनी मेहनत से आज बन गई IPS

वहां उसने पुलिस ऑफिसर को मिलने वाला सम्मान देखा और फिर सोचा कि मैं किस तरह का सम्मान पा रही हूं। जब अंबिका ने यह बात अपने पति को बताई, तो उसके पति ने बताया कि यह सम्मान पाना बहुत मुश्किल है।

इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह सब जानने के बाद उसने अपना अपने मन में ठाना और सिविल सर्विसेस की एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने का फैसला किया।

उसके लिए वह कड़ी मेहनत करने लगे और उसके बाद उन्होंने सबसे पहले दसवीं की परीक्षा पास की और उसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन करी। वह एक बहुत ही छोटे से कस्बे में रहती थी।

जहां पढ़ाई लिखाई की पूरी सुविधा नहीं थी।तब उन्होंने अपने पति को कहा कि मुझे कहीं और रहना है तो उसके पति ने उनका चेन्नई में रहने और पढ़ाई करने का इंतजाम किया।

अब वह  खुद नौकरी के साथ बच्चों की देखभाल करने लगे। चेन्नई में रहते हुए अंबिका ने खूब मेहनत की लेकिन वे दो बार इस एग्जाम को क्लियर नहीं कर सकीं जब तीसरी बार भी वे पास नहीं हुई तो उनके पति ने उन्हें लौट आने को कहा।

लेकिन उसके बाद अंबिका ने एक आखरी बार कोशिश करने की जिद की। उनकी ये कोशिश सफल रही और उनका नाम 2008 की आईपीएस लिस्ट में शामिल हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र में हुई।

फिर उसके बाद 2019 में उन्हें डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का पद मिला और वह ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड’ के लिए चुनी गई। जांबाज यह महिला लेडी सिंघम के नाम से अपनी खास पहचान रखती है।

Kunal Bhati

Published by
Kunal Bhati

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

5 days ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

5 days ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

5 days ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 week ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago