Categories: Special

धनिये में है इतने फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, वजन घटाने के साथ ही जानिये और क्या हैं फायदे?

धनिये की सुगंध खाने में एक अलग ही स्वाद ले आती है | शाकाहारी खाना हो या मासाहारी धनिये के बिना दोनों ही अधूरे लगते हैं | धनिया की पत्ती से लेकर इसके बीज तक का उपयोग खाने में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया की पत्ती में ही ढेर सारे पोषक तत्व होते है। जो सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में होता है। अगर धनिया की पत्ती को भिगोकर इसका पानी पीते हैं तो सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं।

धनिये में है इतने फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, वजन घटाने के साथ ही जानिये और क्या हैं फायदे?

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वे अक्सर मसालों से दूर भागते हैं | बहुत परिक्षम करते हैं पतला होने के लिए | लेकिन कुछ को ही परिणाम मिलते हैं | अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो धनिये का पानी मदद कर सकता है। धनिया का पानी बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच धनिये के बीज लेकर उबाल लें। जब ये आधा हो जाए तो इसे छानकर पिएं। धनिया जितना हरा होता है उतने ही उसके फायदे भी होते हैं |

भारत में पेट की बीमारी एक आम सी बात है | लोग पेट की समस्या दूर करने के लिए योग से लेकर जिम करते हैं | तला हुआ खाना छोड़ देते हैं | लेकिन धनिये का पानी पेट की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पेट के दर्द से राहत पाना हो तो आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया का बीज डालकर पीने से राहत मिलती है। किसी को एसिडिटी की समस्या घेरे रहती है तो पानी में धनिया, जीरा, शक्कर और चाय पत्ती डालकर पिएं राहत मिलेगी। इतना ही नहीं धनिए का पाचन को भी बेहतर करता है। धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है।

डायबिटीज का शिकार लोग बहुत अधिक मात्रा में हो रहे हैं | लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया के पानी को पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। जो ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज में राहत दिलाती है। इतना ही नहीं महिलाओं के कठिन दिनों के दर्द से भी धनिया उन्हें राहत दिलाता है | महिलाओं में अगर पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती है तो धनिये का पानी फायदा पहुंचाता है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो तो आधा लीटर पानी में छह ग्राम धनिया के बीज डालकर उबाल लें, इस पानी में चीनी डालकर पीने से इस समस्या से राहत मिलेगी।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago