Categories: IndiaSpecial

गाय को हो गया कपड़े की दुकान से प्यार, रोज़ आकर बैठती है गद्दों पर आखिर क्यों ?

आपने कई बार अपने कपड़ों के लिए शॉपिंग की होगी, लेकिन कभी आपने कभी ऐसी दुकान देखी है जहां लोग कपड़े खरीद रहे हों और साथ ही वहीं पर एक गाय बैठी रहती हो और वो गाय असली हो। एक ऐसा ही नजारा एक दुकान पर देखने को मिला जहां कपड़े बेचे जाते हैं और ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है, वहां एक गाय भी आराम करती है। दुकान में एक ऐसा गद्दा लगा है जहां गाय रोज़ आकर बैठ जाती है और दुकान का मालिक और ग्राहक सामान्य रूप से अपना काम करते रहते हैं।

गाय को हो गया कपड़े की दुकान से प्यार, रोज़ आकर बैठती है गद्दों पर आखिर क्यों ?

ये गाय हर दिन इस दुकान पर आ कर बैठ जाती है और फिर शाम को अपने समय से वापस चली जाती है। लोगों का कहना है कि गाय दुकान के नरम गद्दों पर आराम करने आती है। इस दुकान के मालिक हैं ओवैया, ओवैया की दुकान का नाम साईंराम क्लॉथ्स शॉप है और यह मयादुकुर मार्केट में स्तिथ है। ओवैया कहते हैं कि उनके लिए ये गाय गौ माता है। वो बताते हैं कि गाय किसे के लिए भी किसे भी तरह की मुश्किल पैदा किए बिना सीधे दुकान में बिछे गद्दे कि ओर अपना रुख करती है और आराम से वहां जाकर बैठ जाती है। आमतौर पर ये गद्दे वहां ग्राहकों के बैठने के लिए रखे गए हैं , उन गद्दों पर ये गाय आराम से बिना किसे को परेशानी दिए बैठी रहती है। दो-तीन घंटे आराम करने के बाद वह खुद ही इस दुकान से चुप चाप निकल जाती है।

हैरानी की बात ये है कि दुकान में आराम करते वक़्त गाय ना ही पेशाब करती है और ना ही गोबर। दुकान के मालिक ओवैया कहते हैं कि ये गाय पिछले छे महीने से उनकी दुकान पर आ रही है, शुरू में तो हमें अंदेशा था कि इसके आने से हमारे व्यवसाय पर असर पड़ेगा और हम उस दुकान से भगाने की कोशिश करते थे। उन्होंने यह भी कहा है कि गाय के आने के बाद से हमारी प्रसिद्धि आस पास के इलाके में फैल गई है, इससे हमारा व्यवसाय और भी ज्यादा बढ़ गया है।
इस दुकान में आने वाले लोग गाय की पूजा भी करते हैं और गाय से आशीर्वाद भी लेते हैं।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago