Categories: Politics

हारने का लगाना है शतक, 94वे चुनाव का फिर भरा पर्चा, राष्ट्रपति पद के लिए भी भर चुके है नामांकन, जानिए कौन है यह उम्मीदवार

जीतने के जुनून की कहानी तो आपने हजारों बार सुनी होंगी, लेकिन आज एक ऐसे उम्मीदवार की कहानी सुनाने जा रहे है जो हारने का रिकार्ड बनाना चाहता है । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमे आगरा के रहने वाले हसनुराम अंबेडकरी ने अपना पर्चा भरा है

आपको बता दे की हसनुराम का एक सपना है की वो हारने में शतक लगाना चाहता है अब तक हसनुराम 93वे बार चुनावी पर्चा भर चुके है और इस बार 94वी बार चुनाव नामांकन पर्चा भरा है

कौन है हसनुराम अंबेडकरी

खेरागढ़ के नगला दूल्हे निवासी हसनुराम आंबेडकरी 75 वर्ष के है जो 94वीं बार निर्दलीय चुनाव लडने के लिए कलेक्ट्रेट पर्चा लेने पहुंचे । नामांकन से पहले 37 पर्चे बिके जिसमे 1 किन्नर, 2 महिला और 34 पुरुषो ने पर्चे लिए इसमें हसनुराम की कहानी सबसे अलग और प्रभावशाली थी

हसनुराम अब तक 93वे बार चुनाव लड़ चुके है और उनका यह जज्बा आज भी कायम है और फिर उसी गर्मजोशी के साथ 94वीं बार नामांकन का पर्चा भरने के लिए पहुंचे और चुनाव लडने की तैयारी कर ली है । हसनुराम ने बताया कि वह सन 1985 से अलग अलग 93 चुनाव लड़ चुके है और वह 100 बार हारने का रिकार्ड बनना चाहते है

हसनुराम आगे बताते है की उन्होंने कभी चुनाव पर खर्च नही क्या उन्होंने यह भी कहा की उन्होंने एक बार राष्ट्रीय पद के लिए भी नामांकन किया था लेकिन पर्चा निरस्त हो गया

चुनाव लडने की हुई धुन सवार

उन्होंने बताया की वह तहसील में 1984 में सरकारी अमीन थे तब उनको चुनाव लडने की इच्छा हुई तो उन्होंने एक पार्टी से टिकट मांगा तब उनका मजाक बनाया गया और कहा की तुम्हे कोई घर से वोट नही देगा तब से हसनूराम को चुनाव लडने की ऐसे धुन सवार हुई की अब तक वो 93 बार चुनाव लड़ चुके है

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago