Categories: EducationHealth

हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम सहित सभी जिलों में स्कूलों को खोलने की चल रही है तैयारी, बुलाए जायेंगे 33% बच्चे

जैसा की आप सभी को पता ही है महामारी की तीसरी लहर जोरों शोरों से फैल रही है। जिसकी वजह से प्रदेश सरकार ने काफी सारी चीजों पर पाबंदियां लगाई थी। जिनमें से स्कूलों को बंद करने की भी पाबंदी हरियाणा सरकार ने लगाई थी। लेकिन अब वह स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है, क्योंकि महामारी की तीसरी लहर अभी तक ज्यादा घातक साबित नहीं हुई है। संक्रमण दर भी थोड़ी नीचे आई है। इस वजह से प्रदेश सरकार एक तिहाई क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने का विचार कर रही है। अभी 26 जनवरी तक तमाम स्कूल बंद रहेंगे। उसके बाद हालातों को देखते हुए स्कूल खोलने पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दे, इस पर हरियाणाा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बुधवार को बताया कि स्‍कूलों को खोलने को लेकर प्रदेश सरकार हबड़ दबड में कोई निर्णय नहीं लेगी। राज्‍य में महामारी का संक्रमण कम होने के बाद ही स्कूल के बच्चों को 33 प्रतिशत रोटेशन के साथ स्कूलों में बुलाया जा सकता है।

इससे बच्‍चों की पढ़ाई – लिखाई शुरू हो सकेगी। जब तक स्कूल नही खुलते तब तक आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में टीकाकरण का कार्यक्रम भी तेजी से पर चल रहा है। महामारी से बचाव का सुरक्षा कबज पहनने के लिए बच्चे पूरा उत्साह दिखा रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 51 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण करवा चुके है।

प्राथमिक शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़े सवाल पर गुर्जर ने कहा कि कोर्ट में स्टे होने के चलते ये तबादला अभी रुके हुए हैं। हरियाणा सरकार प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राथमिक शिक्षकों और मुख्य शिक्षकों को जिलों के अंदर ही स्थानांतरित करने के लिए आनलाइन ट्रांसफर का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

जिला –                     टीकाकरण

अंबाला –                      50%
भिवानी –                      34%
चरखी दादरी –               65%
फरीदबाद –                  59%
फतेहाबाद –                   43%
गुरुग्राम –                       74%
हिसार –                         30%
झज्जर –                          60%
जींद –                            45%
कैथल –                           68%
करनाल –                         64%
कुरुक्षेत्र –                          66%
महेंद्रगढ़ –                        85%
नूंह –                                7%
पलवल –                          48%
पंचकूला –                        40%
पानीपत –                          52%
रेवाड़ी –                            76%
रोहतक –                           25%
सिरसा –                            49%
सोनीपत –                          56%
यमुनानगर –                         63%
कुल –                                  51%

Kunal Bhati

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago