Categories: Faridabad

अब इन लोगो के हथियारों के लाइसेंस हो जायेंगे रद्द, जानिए क्यों

जैसा की आप सभी को ही है की आजकल अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। हम रोजाना क्राइम की खबरे सुनते ही रहते हैं, कभी किसी के मर्डर की तो कभी किसी पर अत्याचार की। अब इस पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस एक बड़ा कदम उठाने वाली है। अब विभिन्न आपराधिक मामलों में सम्मिलित लोगों के हथियारों के लाइसेंस रद्द करवाने की प्रक्रिया शुरू करने वाली है।

इस मामले की  जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ जिला के विभिन्न थानों में अपराध के मामले दर्ज है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने वाली है। अब उनके हथियारों के लाइसेंस भी रद करवाएं जाएंगे, ताकि अब वह और कोई अपराध ना कर सके।

उन्होंने इसके बारे में आगे बताया कि इस मामले में सभी थाना प्रभारियों को आदेश देकर इस संबंध में कार्रवाई शुरु करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों से कहा गया है कि जिन लोगों के खिलाफ अपराध के  मामले दर्ज है, उन पर कार्यवाही हो जाए।

पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए  सभी थाना प्रभारियों को यह भी आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के उन हथियार लाइसेंस धारकों पर नजर रखें जिनके खिलाफ अपराध का मामले दर्ज है।

अब आपको बता दे, हरियाणा में अब आम्र्स लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर यह घोषणा की है। अच्छी बात यह है कि इसका शुभारंभ पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पंचकूला व रोहतक जिले से इसकी शुरुआत की जाएगी।

गृह मंत्रालय ने हथियार धारकों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब एक लाइसेंस पर सिर्फ दो ही हथियार इश्यू हो सेकेंगे। इससे पहले एक लाइसेंस पर धारक तीन हथियार तक रख सकता था।

अब उन असलाह धारकों को अपना एक हथियार वापस जमा कराना होगा जिन्होने एक ही लाइसेंस पर तीन हथियार जारी करवाएं हुए हैं। प्रशासन ने गृह मंत्रालय के आदेशों का हवाला देते हुए तीसरा हथियार 13 दिसंबर तक जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago