Categories: Crime

बनाया हुआ था पुलिस का फर्जी आई कार्ड, करता था फ्री में सफर, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

कई बार हमने बहुत सारे मामले सुने होंगे कि किसी व्यक्ति ने फर्जी आई कार्ड बनवा लिया और वह सरकारी सेवाओं का खूब लाभ उठाता है। अब ऐसे व्यक्तियों पर जब कानूनी कार्यवाही होती है तो उन्हें बहुत भारी जुर्माना भरना पड़ता है। ऐसे ही आरोपी को हिसार पुलिस ने दबोचा है, जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बसों में फ्री सेवा का खूब आनंद उठा रहा था।  कॉलेजों में घुसकर लड़कियों के आई कार्ड चेक करता था।  ऑटो चालकों पर रोप झाड़ता था और फ्री में इधर-उधर घूमता रहता था।

आपको बता दे, आरोपी राजथल का रहने वाला है और शख्स का नाम दीपक है। आरोपी के पास फर्जी आई कार्ड और पुलिस वर्दी मिली है। पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। शख्स को कोर्ट में पेश किया गया है। जहा उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

आपको बता दे, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शख्स ने नकली पुलिसकर्मी बनकर गवर्मेंट कॉलेज में लड़कियों के आईडी कार्ड चेक कर रहा था। उनके साथ बदतमीजी कर करता था।

आपको बता दे, कालेज प्रशासन को आरोपी पर संदेह हुआ तो उन्होंने एचएयू पुलिस चौकी को सूचना देकर आरोपी शख्स को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने जब आरोपी शख्स से गहन पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

हिसार के सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एचएयू चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि गवर्मेंट कॉलेज के आसपास कुछ अन्य इलाकों में एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा है जो कि संदिग्ध है।

वह गर्वनमेंट कालेज में भी आता है और लड़कियों के आईडी कार्ड चेक करता है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कुछ दिनों से गवर्मेंट कॉलेज के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी.

आरोपी शख्स जब कालेज में पहुंचा तो शिक्षकों ने उसे पकड़कर एचएयू पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।  थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी युवक के खिलाफ 170, 171, 420, 467, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य जानकारियां भी हासिल की जाएगी कि उसे पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी कहा से मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago