Categories: Faridabad

फरीदाबाद में हुई मूसलाधार बारिश,झुलसा देने वाली गर्मी से मिली राहत लेकिन शहर हुआ पानी पानी

सावन का महीना पवन करे शोर, जियरा रे झूमे ऐसे, जैसे बनमा नाचे मोर | फरीदाबाद शहर में आग जैसी गर्मी से राहत मिली है | शाम 4 बजे से ही मौसम सुहावना हुए जा रहा था | शहर के अंदरूनी हिस्सों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है , इसके अलावा एनआईटी की कई कॉलोनियों में भी जलभराव लोग परेशान हैं | एनआईटी स्थित 60 फीट रोड तो तालाब में बदल गई है | नगर निगम ने बरसात शुरू होने से पहले बरसाती नालों की सफाई का प्लान तैयार किया था। लेकिन इस तैयारी का कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।

फरीदाबाद में हुई मूसलाधार बारिश,झुलसा देने वाली गर्मी से मिली राहत लेकिन शहर हुआ पानी पानी

बारिश से पहले इंसान अपने शरीर से पसीना पोंछ रहा था | लेकिन अब बारिश के पानी में जाकर नहा रहा है | इस उमस भरी गर्मी के बीच फरीदाबाद ही नहीं दिल्ली-एनसीआर के आसमान में भी घने बादल छाए हुए हैं। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ घटों के दौरान मौसम में बदलाव आएगा।

इसी के साथ 20-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंकों के साथ बारिश होगा। दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, भरतपुर, राजगढ़, झज्जर, फर्ऱखनगर, मेरठ, दादरी और मोदीनगर में अगले 2 घंटे के दौरान बारिश का भी पूर्वानुमान है।

हरियाणा में मानसून तो पहले ही दस्तक दे चुका था | लेकिन वह अपना रंग नहीं दिखा रहा था और कमजोर सा पड़ गया था | यही कारण रहा कि उमस और गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों का बुरा हाल रहा । उमस और गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम पारा 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया तो अधिकतम पारा 40 डिग्री को भी पार गया गया। रविवार को दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago