Categories: Politics

जेजेपी के बीजेपी में विलय होने का बयान, फिर भतीजे दिग्विजय पर भी विधायक अभय चौटाला का पलटवार

जिस तरह हरियाणा में राजनीति के खेल खेले जाते हैं उसी तरह यहां सत्ता के लिए परिवार में मत भेद देखना भी मानो आम होता जा रहा है। खासकर जब बात हो चौटाला परिवार की तो यहां चाचा भतीजे में ही आए दिन खींचतान देखने को मिलती हैं इसी के ताजा उदाहरण पिछले दिनों जब इनेलो विधायक अभय चौटाला ने चरखी दादरी में
में नैना चौटाला और दुष्यंत चौटाला पर शब्दों के तीखे तीर चलाए थे।

इतना ही नहीं इसके बाद भी उनका बयानबाजी देने का सिलसिला जारी रहा था। इसी दौरान उन्होंने जजपा के भाजपा में जल्द विलय होने का बयान दिया था। इससे सिलसिला यहीं नहीं थमा, अब उनके भतीजे दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है। दिग्विजय ने ट्वीट किया है कि अक्टूबर 2024 में इनेलो का जजपा में विलय होगा. ऐसे में चाचा के शब्दों के तीखे तीर का जवाब भतीजे ने दिया है।

इस बात से सभी वाकिफ हैं कि वर्तमान में अभय चौटाला इनेलो के प्रदेश में एक मात्र विधायक हैं, जबकि जजपा के दस विधायक हैं और हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दो रोज पूर्व प्रेस वार्ता में इनेलो की एसवाईएल को अभियान ढकोसला बताया था. साथ ही अपने चाचा अभय चौटाला को जलयुद्ध की उपाधी का स्टंट बताया हैं।

दुष्यंत ने कमेंट करते हुए कहा कि एसवाईएल का विरोध करने वाले आज बादल की गोद में बैठ गए और पंजाब में उनका ही प्रचार करेंगे। जिसके जवाब में अभय चौटाला ने चरखी दादरी में कहा कि जजपा के लोग भाजपा के रंग में रंगे गए है. जजपा पार्टी भाजपा से बिकी हुई है और जल्द ही जजपा का भाजपा में विलय होगा।

बता दें कि अभय चौटाला ने कहा था कि वो यूपी व पंजाब में प्रचार करने जाएंगे और पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी भी प्रचार के लिए लगाई जाएगी. आज हरियाणा में इनेलो पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की साख के चलते दूसरी पार्टियों के लोग इनेलो में शामिल हो रहे हैं

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago