Categories: Uncategorized

20 ग्राम की सोने की चैन को निकल गई गाय, जब बाहर निकालकर वजन किया, तो मालिक के उड़ गए होश

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे गांव में लोग अभी भी अपने पसंद के हिसाब से पशु पक्षी पालते हैं। कुछ लोगों को पक्षी पालना पसंद होता है, तो कुछ लोगों को पालतू जानवर जैसे गाय पालनी पसंद होती है। भारत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, इसीलिए गौ माता कहते हैं। और लोग उनकी सेवा भी करते हैं। खास तौर पर अगर बात करें त्योहारों की तो होली दिवाली पर उनको बहुत अच्छे से सजाया जाता है। लोग उनकी पूजा करते हैं।

लेकिन इन्हीं सबके बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जो आज हम आप सभी को बताने वाले हैं। इस खबर को जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। बता दे, कर्नाटक में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां पर एक किसान के लिए ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया।

आपको बता दें कर्नाटक में किसान और उसकी पत्नी ने अपनी गाय और उसके बछड़े को फूलों से बहुत अच्छे से सजाया। जिसके साथ ही उन्होंने गाय को 20 ग्राम की सोने की चैन भी पहनाई। लेकिन किसान के लिए गाय को सोने की चैन बनाना बहुत भारी पड़ गया। जब उसने ऐसा किया तो, गाय उस सोने की चेन को निकल गई। जिससे हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार जिस किसान के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उसका नाम श्रीकांत हेगड़े है। और उन्होंने गौ पूजा के लिए अपनी गाय और बछड़े को फूलों और आभूषणों से सजाया था। जिसके दौरान इस घटना को अंजाम मिला।

पूजा करने के बाद अगले दिन उन्होंने गाय के ऊपर से सजावट को हटाया और जब उन्होंने सोने की चैन को देखा तो वह वहां पर नहीं थी। जब गाय ने फूलों की माला खाई तो वह उसके साथ ही चीन को भी निकल गई। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया।

जब गाय चैन को निकल गई तो किसान और उसकी पत्नी बहुत परेशान हो गए। 35 दिनों तक उन्होंने गाय के गोबर पर नजर रखी। लेकिन गोबर के जरिए चैन बाहर नहीं आई। इसके लिए किसान ने गाय को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया था।

गाय की उम्र सिर्फ 4 साल थी। जब गोबर के जरिए चैन बाहर नहीं आए,  तो श्रीकांत उसे डॉक्टर के पास ले कर गए। वहां पर डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से चेक किया कि,  क्या सच में गाय के अंदर चेन है या नहीं। तो चेक करने के बाद पता चला की चेन गाय के ही अंदर है। उसके बाद तो सोचने लगे कि आखिर चीन को पेट में से कैसे निकाला जाए।

इसके बाद डॉक्टर की टीम ने गाय के पेट को फाड़कर चेन को बाहर निकाल लिया। जब चैन को बाहर निकाला गया तो उसके तुरंत बाद ही उसका वजन किया गया इसमें किसान और उसकी पत्नी के तो होश ही उड़ गए थे।

जब गाय के पेट में से निकाल कर सोने की चैन का वजन कराया तो 20 ग्राम की चेन सिर्फ 18 ग्राम की रह गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चैन का छोटा सा हिस्सा गाय के पेट में ही रह गया था। उसके बाद डॉक्टर ने गाय के पेट को अच्छी तरह चेक किया लेकिन कोई भी परिणाम सामने नहीं आया।

लेकिन इसके बाद भी किसान और उसकी पत्नी 18 ग्राम की चेन पाकर बहुत खुश थे उनकी एक गलती की वजह से उनकी गाय को इतनी तकलीफ से गुजरना पड़ा जिसका उन्हे बहुत अफसोस हुआ था।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago