Categories: Business

VI कस्टमर्स के लिए आ सकती है बुरी खबर, महंगे हो सकते है प्लांस, जानिए क्यों

आज के समय में तीन टेलीकॉम कंपनियां ही देश में सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। जिसमें जिओ, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया यानी VI  का नाम शामिल है। जहां जियो अपने यूजर्स को रोजाना अच्छी-अच्छी खबरें सुना रहा है ताकि और लोग भी जिओ से जुड़े  वही vodafone-idea के यूजर्स के लिए आज एक बुरी खबर आई है। यह कंपनी बहुत ही घाटे में चल रही है, जिस वजह से इस साल फिर से यह अपने प्लान्स में बढ़ोतरी कर सकती है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि इस साल टैरिफ को दोबारा महंगा किया जा सकता है, लेकिन यह पिछले साल नवंबर में किए गए टेरिफ हाइक और मार्केट रिएक्शन पर निर्भर है।

आपको बता दे, वोडाफोन आइडिया के एमडी और सीईओ रविंद्र टक्कर ने कहा है कि लगभग 1 महीने की सर्विस वैलिडिटी देने वाले सस्ते प्लान की कीमत कंपनी ने ₹99 तय की है। जिसमें 4G सेवाओं को यूज करने के लिए यूजर्स के हिसाब से ज्यादा महंगा नहीं है। उन्होंने कहा इस साल फिर से लेंस की कीमत महंगे की जा सकती है।

अगर बात करें  सब्सक्राइबर बेस की तो vodafone-idea एयरटेल और जिओ से बहुत पीछे हैं। प्लान्स के महंगे होने के बाद वोडाफोन-आइडिया का सब्सक्राइबर बेस एक साल में 26.98 करोड़ के घटकर 24.72 करोड़ पर आ गया है।

टैरिफ महंगे होने के बावजूद भी कंपनी के ARPU यानी प्रति यूजर औसत रेवेन्यू में 5 प्रतिशत की कमी आई है और यह 115 रुपये हो गया है, जो साल 2020-21 की इसी तिमाही में 121 रुपये हुआ करता था।

Vodafone-idea इस समय काफी घाटे में चल रही है। जिससे यहां के सीईओ बहुत परेशान है। पिछले हफ्ते कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2021 में खत्म हुई थी तीसरी तिमाही में कंपनी को कुल घाटा 7,230.9 करोड रुपए का हो चुका है। जो 1 साल पहले इस तिमाही में 4, 532.1 करोड़ का था।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago