Categories: Uncategorized

हरियाणा की इस शादी की हर कोई कर रहा है तारीफ, जाने वजह

दहेज एक सामाजिक कुप्रथा है। जिसको खत्म करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करती है। लेकिन आज भी कुछ जगहों पर दहेज लेने और देने का रिवाज चलता है जिसकी वजह से बहुत सारी शादियां भी छूट जाती हैं। अब इसको खत्म करने के लिए हरियाणा में खाप पंचायतों व युवाओं द्वारा शुरू की गई सामाजिक पहल रंग ला रही है।  कुछ समय पहले हिसार जिले के गांव के खेदड़ में हलवाई, फोटोग्राफर, डीजे, टेंट आदि का काम करने वाले लोगों ने ऐलान किया था कि उनके गांव में जो भी इंसान बिना दहेज के शादी करेगा। उसके लिए हम बिल्कुल फ्री सेवाएं देंगे।

आपको बता दें कि खेदड़ गांव के लोगों ने लोगों की इस मुहिम की सिर्फ वही के लोग नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इन लोगों की मुहिम से प्रेरित होकर खेदड़ गांव के किसान धर्मपाल शर्मा ने अपने बेटे विनोद शर्मा की शादी बिना दहेज के करने का ऐलान किया है।

इस मुहिम के चलते धर्मपाल शर्मा ने अपने बेटे की सगाई पर केवल एक रुपए शगुन के तौर पर लिया था। बिना दहेज के शादी की घोषणा करने के बाद हलवाई व टेंट का काम करने वाले बबलू व धरमवीर। डीजे का काम करने वाले जोगिंदर  दलाल।

फोटोग्राफर का काम करने वाले पवन।  सर्वजल आरो  की ओर से पीने का पानी और बारात में गाड़ियों को उपलब्ध कराने वाले सतीश और उनके साथियों ने पांच गाड़ियों समेत तमाम उपरोक्त सुविधाएं इस शादी में बिल्कुल फ्री में उपलब्ध कराई।

आपको बता दें इस गांव में अगर कोई भी व्यक्ति बगैर दहेज के शादी करता है तो उसे सभी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराई जाती हैं। और यह बात बहुत सुर्खियों में चल रही है। दूल्हे विनोद शर्मा ने भी जो कार्ड बांटे थे उनपर बाकायदा लिखवाया था कि, दहेज एक कलंक है, दुल्हन ही दहेज है।

गांव के लोगों द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का आने वाले समय में निश्चित तौर पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा और अन्य गांव भी इस मुहिम को छेड़कर दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई का खात्मा करने में अपना योगदान देंगे।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago