Categories: Uncategorized

फरीदाबाद में कल से खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स, दुकानदारों ने शुरू किया दुकानों में सफाई अभियान

देश भर में लोक डॉउन के पांचवे चरण की समाप्ति के पश्चात ही अनलॉक फेस -2 की शुरुआत में अब फरीदाबाद जिले को भी शॉपिंग मॉल्स खोलने की अनुमति दी गई है। इसके चलते शॉपिंग माल्स के दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ रही है।

पिछले 3 महीने से ज़्यादा वक़्त से शॉपिंग मॉल्स की दुकानें धूल फांक रही थी। कई बार दुकानदार सरकार से अपील कर चुके थे, कि उन्हें भी आजीविका के तहत दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाए, मगर मौजूदा हालत में स्थिति भाप ते हुए सरकार ने दुकानदारों को इस रियायत से दूर रखा।

फरीदाबाद में कल से खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स, दुकानदारों ने शुरू किया दुकानों में सफाई अभियान

शॉपिंग मॉल्स खोलने की अनुमति से दुकानदार द्वारा इसकी तैयारी भी शुरू की जा रही है। इसकी झलक सेक्टर -16 ए स्थित क्राउन प्लाजा में देखने को मिली। जहां दुकानदार दुकान खोलने को लेकर विचार विमर्श करते दिखे, तो वहीं कुछ दुकानदार अपनी अपनी दुकानों में समान को लगाते हुए दिखाई दिए।

जिससे मॉल्स में आने वाले व्यक्ति उनकी दुकान की तरफ आकर्षित हो। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को साफ सफाई किया जा रहा था। दुकानदारों को सरकार के इस फैसले से बहुत हद तक राहत मिली है।

लेकिन इस बार सरकार ने अनलॉक फेस के दूसरे भाग में शॉपिंग मॉल्स को भी 1 जुलाई से दुकानें खोलने की अनुमति दी है, लेकिन इसके चलते शॉपिंग मॉल्स में पहले जैसे सब कुछ सामान्य नहीं होगा।

शॉपिंग मॉल के एंट्री प्वाइंट पर ही गार्ड द्वारा आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इतनी ही नहीं एग्जिट करते हुए भी हर व्यक्ति का थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य होगा।

वहीं हर व्यक्ति गार्ड से लेकर सफाई कर्मचारी का फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हर व्यक्ति को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। गार्ड एंट्री करते ही हर व्यक्ति का हैंड सैंटाइजार भी करवाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago