Categories: Politics

राष्ट्रपति ने हरियाणा के इस गांव का किया जिक्र, आखिर क्या है इस गांव में खास, जानिए

एक तरफ जहां देशभर में बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस की खुशी में पूरा देश झूम रहा था। वहीं राष्ट्रपति ने भी पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए 22 मिनट के संबोधन में करीब 1 मिनट तक भिवानी किया प्रेरित आदर्श गांव स्वीकार करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की इच्छाशक्ति ने गांव का स्वरूप ही बदल दिया।


आज हम आपको उक्त गांव के बारे में विस्तार से बताएंगे, दरअसल, सुई स्वप्रेरित आदर्श गांव है। वहीं सबसे खास बात तो यह है कि गांव निवासी सेठ श्रीकृष्ण जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर गांव में विकास कार्य करने की ठानी थी। आज आलम यह है कि उन्होंने करीब 25 करोड़ से गांव में विकास कार्य करवाकर गांव की सूरत बदल दी।





दरअसल, उन्होंने अपने गांव में स्कूल के नए भवन का निर्माण, आधुनिक सुविधाओं से लैस साइंस लैब व पुस्तकालय, 6 एकड़ में झील का निर्माण, गांव में 7 उद्यान का निर्माण, गोशाला का निर्माण, पूरे गांव में इंटरलॉक की गलियां, जरूरतमंद परिवारों के लिए शौचालय निर्माण, गांव में 6 बड़े हाल सहित एक सभागार निर्माण, पूरे गांव को जगमग करती ढाई सौ सौर ऊर्जा की लाइटें लगवाकर विकास कार्यों की मिसाल पेश कर दी। यह जानकारी मिलने पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काफी प्रभावित हुए और 17 नवंबर, 2020 को वे गांव सुई में उन सभी विकास कार्यों का शुभारंभ करने के लिए सुई पहुंचे थे।





गौरतलब, सेठ श्रीकृष्ण जिंदल द्वारा गांव में करवाए गए विकास कार्यों का अवलोकन करने व विकास कार्यों जनता को लोकार्पित करने के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिंदल परिवार की काफी सराहना की थी। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद व उनकी बेटी स्वाति कोविंद भी आई थी। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने देश के अन्य संपन्न लोगों से अपील की थी कि वे श्रीकृष्ण जिंदल से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago