Categories: Faridabad

निकिता हत्याकांड : घर में बजेगी शहनाई, परिजनों को उम्मीद दूर हो सकें निकिता की मां की तन्हाई

फरीदाबाद निकिता गोलीकांड, जिसे सोच आज भी हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। एक होनहार छात्रा जिसे उसी के कॉलेज के आगे दिन दाहड़े अपराह्न करने का प्रयास किया और जिसका विरोध करने पर उस गोली मार दी गई थी। अब ऐसे में उसके परिवार पर क्या बीती होगी और आज तक क्या बीत रही होगी इसकी पीड़ा वही परिवार जान सकता हैं।

दरअसल, इस हादसे को लगभग डेढ़ साल बीतने को हैं, ऐसे में उस परिवार में शहनाई बजने वाली हैं। इतने लंबे समय बाद तोमर परिवार में खुशियों का माहौल बनने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक परिवार ने निकिता के भाई नवीन की शादी तय कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ परिवार का कहना है कि निकिता के भाई नवीन तोमर की शादी करने का निर्णय केवल निकिता की मां की सेहत को देखते हुए लिया गया है। दरअसल, निकिता के बाद से ही उसकी मां विजया तोमर तनाव में रहती हैं। उन्हें लगातार दवाइयां दी जा रही हैं।

निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि हादसे के बाद से वह और नवीन केस के सिलसिले में व्यस्त हो गए। निकिता की मां लगातार घर में अकेली रहने के कारण मानसिक अवसाद झेल रही थी। वैसे तो लगातार उनकी दवाइयां भी चल रही है लेकिन उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं और ऐसे में जहां मां बेटी एक सहेली की तरह रहती थी।

बेटी के जाने के बाद मां बिल्कुल अकेली हो गई है। उन्हें आशा है कि आने वाली बहू इस घर का माहौल बदल सके और साथ ही साथ निकिता की मां की देखभाल कर सके ताकि कहीं ना कहीं उसकी (निकिता) की आत्मा को भी शांति मिल सकें। पिता का कहना है कि बेटी की कमी तो उन्हें जिंदगी भर खलती रहेगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago