Categories: Uncategorized

हरियाणा की महिला बॉक्सर करती थी भारतीय सेना में बहाली के नाम पर ठगी, रांची से पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज के समय में बहुत सारी ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। भारतीय सेना और पुलिस बहाली के नाम पर बहुत सारे युवाओं से करोड़ों की ठगी कर रहे हैं और अब ऐसे आरोप में हरियाणा पुलिस ने रांची के पंडरा स्तिथ तेल मिल गली से हरियाणा की महिला बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया है, जो युवाओं से करोड़ों की ठगी कर दी थी। गिरफ्त में आई महिला की पहचान मधु यादव बताई जा रही है। वह फारुख नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह खेलगांव इलाके में किराए के मकान में रहती थी।

आपको बता दें हरियाणा पुलिस से डरकर महिला पिछले 10 दिनों से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर विजय यादव के घर में छिपी हुई थी। सोमवार को देर रात पंडरा थाना पुलिस के सहयोग से हरियाणा की एक टीम ने प्रोफेसर के घर पर छापेमारी की पुलिस से बचने के लिए महिला बाथरूम में घुस गई।

सहायक प्रोफेसर महिला को बचाना चाहते थे। लेकिन बेड पर दो कंबल देखकर पुलिस को पूरा शक हो गया। जब पुलिस टीम ने छानबीन करने के बाद महिला बाथरूम में पकड़ी गई। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ हरियाणा ले गई।

आपको बता दें मधु यादव के पति पवन भारतीय सेना में कॉन्स्टेबल हैं। उन पर भी प्लान में शामिल होने का आरोप है। आरोपी मधु जितनी बड़ी शातिर है उतनी ही बड़ी बॉक्सर भी हैं। वह अप्रैल 2021 में रांची आई थी। वह अपनी काबिलियत से झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी में कोच बन गई थी।

5 दिनों तक उन्होंने खेल गांव में ट्रेनिंग भी दी थी। लेकिन दूसरे लॉकडाउन के बाद कोचिंग क्लास बंद कर दिया। लॉकडाउन के बाद मधु दोबारा लौटकर ही नहीं आए। जानकारी के अनुसार, इससे पहले एक बार हरियाणा पुलिस रांची आई थी,  जिसकी भनक लगने के बाद मधु भूमिगत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय विवि में स्पोर्ट का एक कार्यक्रम हुआ था। जिसमें मधु भी शामिल हुई थी। उस समय उनकी मुलाकात सहायक प्रोफेसर विजय यादव से हुई थी। इसके बाद वह दोनों लगातार मिलते रहे। प्रोफेसर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं

विवि में एजुकेशन विभाग में पद स्थापित है। पुलिस के अनुसार मधु को जैसे ही पता चला की दूसरी बार फिर हरियाणा पुलिस रांची आई है। तो वह खेल गांव में अपने घर को छोड़कर पिछले 10 दिनों से पंडरा के सहायक प्रोफेसर के घर पर रही थी।

Kunal Bhati

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 hour ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago