Categories: Education

हरियाणा में पढ़ाई से वंचित युवाओं का पथ प्रदर्शन करने में कारगर साबित हो रही है ग्रेडअप एप, जानिए पूरा ब्यौरा


संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण न जाने कितने छात्र थे जो पढ़ाई से पूरी तरह से वंचित हो गए थे। ऐसे में इन युवाओं को उनकी पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए हरियाणा सरकार ने एक कदम उठाया है, जिसके बाद जो छात्र वंचित रह गए थे उन्हें बेहद राहत मिलेगी। दरअसल, हरियाणा सरकार ने ग्रेडअप एप जारी कर नई पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य यह है कि जो युवा बेरोजगार होने के कारण कोचिंग और पढ़ाई की फीस तक नहीं भर पाते उनके लिए विभाग निशुल्क आनलाइन पढ़ाई की सुविधा दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिले की बात करें तो वर्तमान में फिलहाल 2298 युवा ग्रेडअप एप से जुड़े हुए हैं। साथ ही बता दें, जिनमें से 1029 (659 झज्जर के व 370 बहादुरगढ़) सक्षम युवा शामिल हैं। वहीं 1269 युवा बिना सक्षम के शामिल हैं। जबकि प्रदेशभर के युवाओं की संख्या 51 हजार 727 है। निशुल्क आनलाइन पढ़ाई करने वाले युवाओं की संख्या के मामले में भिवानी जिला सबसे आगे है। वहीं फरीदाबाद सबसे निचले पायदान पर पहुंचा हुआ है।

परीक्षाओं की तैयारियों के लिए करीब एक साल पहले ग्रेडअप एप शुरू की थी। जिसमें युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती हैं। ताकि युवा इसके माध्यम से तैयारी करके परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर पाएं और नौकरी लगे। रोजगार विभाग विभाग की टीम ग्रेडअप एप से जुड़े युवाओं का फीडबैक भी लेती रहती है।




युवाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करती है। जो युवा ग्रेडअप एप से जुड़ने के बाद पढ़ाई नहीं करता या टेस्ट नहीं देता है तो उससे फोन पर संपर्क किया जाता है। ताकि युवा अपनी पढ़ाई नियमित रखे। निशुल्क पढ़ाई के लिए युवा का 12वीं पास होना अनिवार्य है।



टाप पांच जिले

जिला युवा

भिवानी 5789

जींद 4268

रोहतक 4176

हिसार 3948

कैथल 3738

निचले पायदान पर पांच जिले

जिला युवा

फरीदाबाद 427

गुरुग्राम 504

पंचकूला 505

चरखी दादरी 564

नूंह 605

वहीं 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों। इसके बाद युवा को यह सुविधा मिल सकती है। रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज युवा खुद भी कार्यालय में संपर्क करके निशुल्क पढ़ाई का लाभ ले सकते हैं। ताकि वह भी पढ़ाई करके आगे बढ़ सके।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago