Categories: Politics

राहुल गांधी के “दो भारत” वालें बयान पर भड़के गृह मंत्री विज ने कड़ी निंदा करते हुए दी तीखी प्रतिक्रिया

बीते बुधवार सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जो आरोप लगाए थे। उस पर हरियाणा के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कड़े शब्दो में निंदा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि दो भारत- एक अमीरों के लिए और एक गरीबों के लिए बनाए गए हैं और उनके बीच की खाई चौड़ी हो रही है।

इस पर अनिल विज ने पलवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं। उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है। गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ट्विटर अकाउंट से हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी को एक भारत में दो भारत नजर आना स्वाभाविक है। तो राहुल इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए।” विज ने दावा किया कि चूंकि गांधी के वंशज को एक इतालवी मां और भारतीय पिता ने पाला था, इसलिए वह एक के बजाय दो भारत देखने के आदी हैं।

क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है। मां सोनिया गांधी इटालियन थीं और पिता राजीव गांधी भारत के थे। वे इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं। उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है।




गौरतलब, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा को संबोधित करते हुए दावा किया था कि भारत की 40 प्रतिशत संपत्ति कुछ चुनिंदा लोगों के पास गई है, जबकि 84 प्रतिशत आबादी गरीबी के कगार पर हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस सरकार द्वारा बनाए गए दोनों भारत को एक साथ लाने की दिशा में काम करना शुरू करने का आह्वान किया था।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago