Categories: Politics

अभय चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

इनेलो नेता और ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने एक बार फिर से अपने भतीजे दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है अभय पानीपत थर्मल पावर प्लांट और केएमपी से चौ. देवीलाल का नाम हटने से खासा नाराज है उन्होंने हमलावर होते हुए कहा है जिनको कुर्सी का लालच था इसलिए वो चुप रहें।

फतेहाबाद में अभय चौटाला ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने अपने कार्यकाल में चौधरी देवीलाल का नाम पानीपत थर्मल प्लांट से हटाने का काम किया था उस समय चाचा रणजीत सिंह योजना आयोग के सदस्य थे और वो उस समय चुप चाप बैठे रहे थे । उन्होंने कुर्सी का लालच कर जुबान पर ताले लगा लिए थे ।


मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पानीपत में बड़ा विरोध हुआ तो मजबूर होकर चौधरी देवीलाल के नाम पर रखा गया ।kmp का नाम भी चौ. देवीलाल के नाम पर था भाजपा सरकार ने इसका नाम बदल दिया। तब दुष्यंत और दिग्विज हर रोज कुंडली में विरोध करने वाले में सबसे आगे खड़े होते थे । दोनो उस पत्थर के साथ फोटो खिंचवाते थे जिसपर चो चौधरी देवीलाल का नाम लिखा था ।

अभय ने अपने संबोधन में पूछा की आजकल पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर कौन है और इनको देवीलाल के नाम से कोई फर्क मतलब नहीं है उन्हें कोठी और कार चाहिए । उन लोगो को डर है की उनके घोटाला की फाइलें भाजपा के पास तैयार है समर्थन वापस लेते ही वाले ईडी शाम को उठाकर ले जायेंगे

अभय ने जात आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा की जाट आंदोलन के दौरान 54 नौजवानों को कत्लेआम किया कुछ लोग देवी लाल का नाम लेकर बेचारे बनकर आप लोगो के बीच आए थे और लोगो से कहे रहे थे घर से निकाल दिया है, भाजपा के बारे में कहते थे की भाजपा के हाथ खून से रंगे हुए है ।

जब हमारी सरकार बनेगी तो उनकी जाँच करवाएंगे भाजपा नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे। परंतु जब 10 MLA जीत गए तो सरकार में दांव लगाने के लिए चौधरी देवीलाल की नीतियों को गिरवी रखकर भाजपा की गोद में बैठ गए। दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने में लगे हुए जेजेपी वाले हरियाणा को लूटकर खा गए।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago