Categories: Uncategorized

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आर्मी ने 3 साल के बच्चे की जान बचाई

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आज आतंकवादियों ने CRPF के काफिले पर हमला बोल दिया। जिसमें 1 जवान शहीद हो गया और 3 जवान बुरी तरह से घायल हो गए और इस आतंकवादी हमले में 1 नागरिक भी मारा गया है। इस बीच इस नागरिक की मौत के बाद एक 3 साल के बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने पापा के मृत शरीर के ऊपर रो रहा है, जिसे भारतीय जवानों ने देखा तो अपने गोद में उठा लिया।

बच्चा इतना मासूम है कि उसको कुछ समझ में नहीं आ रहा है और वह लगातार रोता जा रहा है तथा उसे यह भी नहीं मालूम कि अब उसके पिता इस दुनिया में नहीं रहे।

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आर्मी ने 3 साल के बच्चे की जान बचाई
क्रेडिट इंडिया टुडे ग्रूप

जम्मू कश्मीर :- जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस बच्चे की जान बचाई हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बच्चे से कुछ दूर पर ही उसके दादा का मृत शरीर पड़ा था और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है।

बुजुर्ग का नाम है बशीर अहमद. बशीर अपने 3 साल के पोते सोहेल की जिद की वजह से उसे बाजार लेकर आए थे. गोलीबारी के बीच बशीर को भी गोली लगी तो वहीं सड़क पर गिर पड़े.

गोलीबारी के बीच सोहेल अपने दादा बशीर के शव पर तब तक बैठा रहा जब तक पुलिसकर्मी ने उसे वहां से हटाया नहीं. सोहेल को ये नहीं पता था कि उसके दादा के साथ क्या हुआ है.

इसके बाद एक जवान ने बच्चे को सुरक्षित एनकाउंटर वाली जगह से दूर ले गया. ताकि बच्चा सुरक्षित रह सके. सोहेल रो रहा था. वह डरा हुआ था. बच्चे को बिस्किट और चॉकलेट दिया गया. लेकिन उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था.

जवानों ने भी बहादुरी के साथ इस बच्चे की जान बचा ली और अपने भारत के वीर सैनिकों का ही हौसला है यह बच्चा बच गया नहीं तो इस आतंकी हमले में बच्चे की भी जान चली जाती।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago