Categories: Politics

जयंत चौधरी का PM मोदी को लेकर बड़ा बयान, PM को लेकर….. ?

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि, इस समय राजनीतिक प्लेटफार्म पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बहुत सुर्खियों में चल रहे हैं। आपको बता दें चुनावों को देखते हुए बीजेपी की पहली मेगा रैली रद्द हो गई। जिसे बिजनौर में आयोजित किया गया था। इस रैली को पीएम मोदी संबोधित करने वाले थे। ऐसा बताया जा रहा है कि, मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी बिजनौर नहीं जा सके।

रैली रद्द करने की वजह से नरेंद्र मोदी ने सभी से माफी मांगी और वस्तुतः बिजनौर में रैली को संबोधित किया। इस मेगा रैली में पीएम मोदी की अनुपस्थिति के चलते अब विरोधियों ने उन्हें निशाना बना लिया है।

इसके ऊपर राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने दो तस्वीरें डालते हुए तंज कसा है, जिसमें पहली तस्वीर में एक स्क्रीन शॉट है जिसमें बताया कि खराब मौसम होने की वजह से पीएम मोदी रैली में नहीं आ सके और दूसरी तरफ बिजनौर का गूगल मौसम अपडेट दिखाया है।

जिसके माध्यम से वह यह बताना चाहते हैं कि बिजनौर का मौसम बिल्कुल साफ है। उन्होंने दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि,  बिजनौर में सूरज चमक रहा है और बीजेपी का मौसम खराब है।

वहीं आगे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने लिखा कि रालोद की उग्रता को देखकर भाजपा का मौसम खराब हो गया। दूसरी तरफ पत्रकार संजय शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि मैंने दो दिन पहले कहा था कि पीएम मोदी यूपी बीजेपी की ऐतिहासिक हार का दोष अपने माथे पर नहीं मढ़ना चाहते।

उन्होंने आगे लिखा,  आज पीएम मोदी को बिजनौर आना था लेकिन कल जो रिपोर्ट आई उसमें बताया गया कि पश्चिमी यूपी में झाड़ू लगने वाली है। इसलिए मोदी जी नहीं आए।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago