Categories: Politics

पंजाब चुनाव की नजदीकियों से शुरू बयानबाजी का तीरंदाजी, कटी पतंग का कटाक्ष लिए विज ने कसा सिद्धू पर तंज

पंजाब चुनाव को लेकर अब धीरे-धीरे तारीख नजदीक आ रही है। उस तरह बयानबाजी का दौर भी चरम सीमा को पहुंचता दिखाई दे रहा है। सभी पार्टी एक दूसरे पर तंज कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। दरअसल, इस बार खास यह है कि पंजाब चुनाव के माध्यम बयानबाजी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का भी नाम शामिल हो गया है। विज ने पंजाब चुनाव को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सिद्धू पर तंज कसा है।

दरअसल, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी किस प्रदेश में किस को सीएम पद का कैंडिडेट घोषित करते हैं ये उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन इतना तय है कि सिद्धू की पतंग तो कट गई, अब देखना ये होगा कि उसे लूटता कौन है।

अनिल विज इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू से पहले उन्होंने बीते दिनों राहुल गांधी पर भी तंज कसा था। विज ने राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा था कि राहुल गांधी को एक भारत में दो भारत नजर आना स्वाभाविक है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है मां सोनिया गांधी इटालियन थी और पिता राजीव गांधी भारत के थे । इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं वह । उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है।

विज के बयान पंजाब के अलावा यूपी चुनाव में भी काफी चर्चा बटोर रहे हैं। को लेकर अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया था। अखिलेश यादव ने जब बीजेपी के संकल्प पत्र का याद दिलाने की बात कही तो विज ने इस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश को अब धरती घूमती हुई नजर आ रही है, ऐसे होने पर कुछ भी नजर न आना स्वाभाविक है।



उन्हें यह नजर ही नहीं आता कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल में कितने काम किए हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी से गुंडों की गुंडई खत्म की। उन्होंने आगे कहा था कि समाजवादी पार्टी समाजवादी नहीं बल्कि गुंडागर्दी वाली पार्टी है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago