Categories: International

लॉकडाउन की वजह से इस देश की स्कूल जाने वाली युवतियां हो रही है प्रेगनेंट, प्रशासन है परेशान

जैसा कि आप सभी को पता है कि,  कुछ समय पहले महामारी का बहुत ही तगड़ा दौर चल रहा था।  इस वजह से सभी लोग बहुत परेशान थे। इससे लोगों की जाने लगातार जा रही थी। कई लोगों की मानसिकता बिगड़ती दिखाई दे रही थी। छोटे देश तो इस महामारी के दौर में बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लेकिन अफ्रीकी देश जिंबाब्वे ने इस महामारी के चलते ऐसी परेशानी शुरू हुई है, जिसको सुनकर हर कोई अचंभित हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी परेशानी आई है अफ्रीकी देश जिंबाब्वे पर।

महामारी संक्रमण के चलते दुनिया में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है। जिससे कि लोग एक जगह इकट्ठा ना हो। इसके चलते सभी कॉलेज और स्कूल भी बंद किए गए थे। ऐसे में जिंबाब्वे सरकार के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। इस देश में हाल ही में स्कूली बच्चियों के प्रेग्नेंट होने का मामला बहुत तेजी से फैल रहा है।

लॉकडाउन की वजह से इस देश की स्कूल जाने वाली युवतियां हो रही है प्रेगनेंट, प्रशासन है परेशानलॉकडाउन की वजह से इस देश की स्कूल जाने वाली युवतियां हो रही है प्रेगनेंट, प्रशासन है परेशान

जिंबाब्वे में लगातार कम उम्र की लड़कियों की प्रेगनेंसी की वजह से वहां की सरकार बहुत परेशान है। बीते सालों में कई लड़कियां प्रेग्नेंट हुई है। जिसकी वजह से परेशानी और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है।

महामारी के समय में मात्र 12 से 13 उम्र की लड़कियां प्रेग्नेंट हो रही है और स्कूल छोड़ रही हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं, लेकिन इससे किसी तरह का कोई सुधार होता हुआ नहीं दिखाई नहीं दे रहा।

लॉकडाउन के कारण लड़कियों को गर्भ निरोध की दवाइयां नहीं मिल पा रही थी। जिसकी वजह से लगातार युवतियां प्रेग्नेंट हो रही थी। इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन हालात फिर भी सुधारते हुए नहीं दिख रहे।

बता दें महामारी से पहले इस देश में हर तीन लड़कियों में से एक की शादी 18 साल से पहले कर दी जाती थी। इसके कई कारण हैं, जैसे- लड़कियों का प्रेग्नेंट हो जाना, बाल विवाह को लेकर कानून का सख्त न होना, गरीबी, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथा।

अब इस समस्या को देखते हुए जवाब में सरकार ने 2020 में कुछ कानूनों में बदलाव किया है। उन्होंने प्रेग्नेंट लड़कियों को स्कूल आने की अनुमति दे दी थी। महामारी के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा। सरकार नियमों के साथ स्कूलों को खोलने का फैसला ले रही है। देश में कई सामाजिक संगठन इसके लिए काम कर रहे हैं कि, लड़कियां कम उम्र में प्रेग्नेंट ना हो और पढ़ाई जारी रखे।

Kunal Bhati

Published by
Kunal Bhati

Recent Posts

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

3 days ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

4 days ago

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

6 days ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

1 week ago

Haryana के किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहाँ जाने कैसे 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 week ago

इस वजह के चलते Haryana में इन रूटो की ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…

1 week ago