Categories: Politics

तेज हो चुकी हरियाणा निकाय की चुनावी तैयारियां, इस दिन होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन


हरियाणा में हर जगह चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार अब धीरे-धीरे सक्रिय होने लगे हैं। भावी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में धड़े बंदियां बनानी शुरू कर दी हैं और यही धड़े बंदियां चुनाव में इनकी ताकत बनेंगे। यही भावी उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड की मतदाता सूचियों पर लगातार नजर जमाए हुए हैं।

इसके लिए वह लगातार अपने समर्थकों और मतदाताओं को भी निर्देश जारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह मतदाता सूचियों को अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की भी तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। 16 मार्च को इस्माईलाबाद नगरपालिका की तरफ से मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले सभी दावे व आपत्तियां दी जा सकती हैं।



बता दें कि विधानसभा सूची में शामिल मतदाताओं को अब नगरपालिका के वार्डों में भी शामिल कर लिया गया है। वार्डों की सूची को 10 से 17 फरवरी के बीच तैयार कर प्रकाशित किया जाएगा। दावे व आपत्ति के लिए 18 फरवरी को निर्वाचक के नाम का प्रकाशन किया जाएगा।



24 फरवरी तक पुनःर्निरीक्षण प्राधिकारी एवं हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल के सामने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इनका निपटारा चार मार्च को किया जाएगा।



इसके बाद भी अगर किसी तरह की आपत्ति का समाधान नहीं हो पाता तो जिला उपायुक्त मुकुल कुमार की तरफ से आठ मार्च को सुनवाई की जाएगी। इसके बाद दावे व आपत्तियों का निपटारा 11 मार्च को किया जाएगा।



नगरपालिका सचिव अंकुश पराशर का कहना है कि 16 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूचियां वार्ड अनुसार फोटो सहित तैयार की जा रही हैं।

वार्ड रिजर्वेशन

बता दें कि नगरपालिका का चेयरमैन पद पिछड़ा वर्ग जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड एक अनुसूचित जाति, वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 11 व 12 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 3,4,6,8 सामान्य महिला और वार्ड 5,7,9,10 व 13 ओपन हैं।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago