Categories: Politics

राम रहीम की फरलो पर बोलें डिप्टी सीएम दुष्यंत, फरलो हर कैदी का अधिकार, मैं खुद हूं इसका भुगत भोगी




125 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास रखने के साथ साथ उद्घाटन करने के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हरियाणा के चरखी दादरी में शिरकत की। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग उक्त परियोजाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं का मंथन भी किया।


दादरी में डिप्टी सीएम ने कहा कि जलभराव के चलते जो किसान खरीफ या रबी फसल की बिजाई नहीं पाते थे, उन्हें अब सरकार सात हजार रुपये देगी। उन्होंने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान पर चुटकी लेते हुए कहा कि इन्होंने कांग्रेस सरकार में यह राशि दो हजार से बढ़ाकर तीन करवाई थी, लेकिन मैंने अब इसे सात हजार रुपये करवा दिया है। इसके उपरांत डेप्युटी सीएम दुष्यंत पत्रकारों से भी रूबरू हुए।




पत्रकार वार्ता के दौरान चुनावी फायदे के लिए राम रहीम को फरलो मिलने के सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि किसको मिली है, किस एक्ट के तहत मिली है और किस कारण मिली है, इस पर परिजन विभाग अपना स्पष्ट जवाब दे चुका है। एक्ट के प्रावधान के तहत फरलो हर कैदी का अधिकार है। कानून में प्रावधान है कि किसी कैदी को अच्छे व्यवहार के चलते फरलो मिल सकती है। मुझे लगता है वो अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।




अजय सिंह चौटाला की सजा पूरी होने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि 9 साल 25 दिन का वो समय अवधि में हमने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उस दौरान कई चुनौतियां भी रहीं, लेकिन इसके बावजूद मजबूती से संगठन खड़ा किया। हमारे लिए खुशी की बात है कि अजय सिंह चौटाला ने परिवार मुखिया और संगठन मुखिया का फर्ज बखूबी निभाया। अब वो संगठन को और मजबूत करने के लिए हमारे बीच हैं।

deepika gaur

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago