Categories: Faridabad

IPL auction 2022: फरीदबाद के राहुल तेवतिया के घर जमकर बरसेगा पैसा, गुजरात टाइटंस ने इतने में खरीदा

आईपीएल 2022 की नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर राहुल तेवतिया की लॉटरी निकली। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अनकैप्ड खिलाड़ी राहुल तेवतिया को बहुत बड़ी रकम मिलेगी लेकिन जब उनको लेकर टीमों के बीच जंग हुई तो सब हैरान रह गए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ने वाले व कई मैच अपने ऑलराउंड हुनर के दम पर जिताने वाले राहुल तेवतिया को नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया है।

इस खिलाड़ी के लिए उसने चेन्नई सुपर किंग्स से लड़ाई लड़ी. राहुल तेवतिया 40 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे.उनका नाम आते ही चेन्नई में अपनी दावेदारी पेश कर दी. शुरुआत में दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई थी. लेकिन जब बोली 1.2 करोड़ तक पहुंची तो गुजरात की टीम इसमें कूद पड़ी. यहां से फिर नीलामी में उनकी बोली बढ़ती चली गई और आखिरकार गुजरात ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया.

तेवतिया इससे पहले दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं.दिल्ली से छूटकर वह राजस्थान रॉयल्स में पहुंचे थे. इन दोनों के अलावा वह किंग्स इलेवन पंजाब का भी हिस्सा रह चुके हैं. उनका अभी तक का आईपीएल करियर देखा जाए तो उन्होंने 48 मैच खेले हैं और कुल 32 विकेट लिए हैं. इतने मैचों में उन्होंने 521 रन बनाए हैं.

राहुल तेवतिया राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं. उनके अन्दर गेंद और बल्ले, दोनों के साथ मैच जीताने की काबिलियत है. राहुल ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 48 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 32 विकेट हासिल किये हैं. जबकि बल्लेबाजी में उनके बल्ले से 521 रन निकले है.



आईपीएल 2020 में राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 225 रन बनाया था और 14 विकेट झटका था. जिसके बाद उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया था. हालाँकि इस दौरान उन्हें अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. वही, आईपीएल 2021 में भी उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. लेकिन अब जब वो एक नयी टीम में शामिल होंगे तो तेवतिया अपने पुराने रंग में आने की पूरी कोशिश करेंगे.

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago