कोतवाली नंबर 1 को हुकम सिंह के रूप में मिला एक बेहतरीन एसएचओ: भारत अशोक अरोड़ा

फरीदाबाद, 15 फरवरी : थाना कोतवाली एसएचओ हुकम सिंह के प्रयासों को पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के सुपुत्र भारत अरोड़ा ने सराहा और उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा एनआईटी क्षेत्र में चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए किए गए प्रयास बेहतरीन है। भारत अरोड़ा ने कहा कि जब भी कोई अधिकारी क्षेत्र में सुधार के लिए कोई अच्छा कार्य करता है तो हमें उसके प्रयासों की भी सराहना करनी चाहिए। ऐसे ही कुछ प्रयास थाना कोतवाली एसएचओ हुकम सिंह क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं चोरी की घटनाओं एवं सुरक्षा के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कर रहे हैं।

एसएचओ द्वारा शुरू की गई इस पहल और एक नई सोच के साथ किए जाने वाले कार्यों की भारत अरोड़ा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि रात के समय में एनआईटी क्षेत्र में गाड़ियां एवं मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं, गाड़ियों के शीशे, बैटरी एवं टायर चोरी होने की घटनाएं होती रहती थी।

इसको लेकर भारत अरोड़ा ने एसएचओ हुकम सिंह से बात की थी और यह निर्णय हुआ की एनआईटी 1 में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 21 जगह पर नाकेबंदी की जाएगी। जहां रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाके लगाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके।

एसएचओ कोतवाली द्वारा इस कार्य को अंजाम देते हुए 2 जगह पर नाके लगा भी दिए गए हैं और जल्द ही बाकी 19 जगह पर भी नाके लगाए जाएंगे। भारत अरोड़ा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा एनआईटी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए हमेशा उनका एवं उनके पिताजी का सहयोग रहेगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago