Categories: Politics

अब गुरुग्राम-फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भी दिखेगा जेजेपी-बीजेपी के गठबंधन का दमखम

जल्द ही हरियाणा में नगर निगम चुनाव का माहौल देखने को बन पड़ेगा। ऐसे में हर पार्टी के चुनिंदा प्रत्याशियों एवम उम्मेदीवारो द्वारा चुनाव के लिए कमर कस ली गई हैं। वहीं बाते करें हरियाणा के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले की तो यहां चुनाव भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी मिलकर लड़ेंगे।

इतना तो स्पष्ट हो गया हैं कि भाजपा के रणनीतिकारों ने इन तीनों नगर निगम के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। फरीदाबाद नगर निगम और मानेसर नगर निगम के चुनाव एक साथ हों, इसलिए शीघ्र ही मानेसर में वार्ड बंदी का काम शुरू हो सकता है।





वैसे तो फरीदाबाद नगर निगम में वार्ड बंदी का काम अंतिम चरण में है। यहां अभी तक 40 वार्ड थे जिसमें अब 45 वार्ड बनाए जाएंगे। ऐसे ही गुरुग्राम नगर निगम के मौजूदा 35 वार्ड में से कुछ घटाकर मानेसर में जोड़े जाएंगे और मानेसर नगर निगम में 20 वार्ड बना दिए जाएंगे। गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड घटाने का निर्णय भी जनसंख्या के आधार पर तय होगा। यदि जनसंख्या पांच वर्ष में बढ़ी हुई रही तो वार्ड की संख्या यथावत भी रखी जा सकती है।



सरकार और भाजपा संगठन इन नगर निगम के चुनावों को लेकर काफी गंभीर है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की निगरानी में सारे फैसले लिए जा रहे हैं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर कमल गुप्ता को भी इस बाबत संगठन की तरफ से जानकारी दे दी गई है, ताकि इन क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों को भी गति दी जा सके।



बताया जा रहा है कि वार्ड बंदी के दौरान ही भाजपा के रणनीतिकार यह सुनिश्चित कर लेंगे कि जजपा के खाते में कौन से वार्ड जाएंगे। इसके लिए यह भी तय कर लिया गया है कि गांव आधारित शहरी वार्डों को इस तरह बनाया जाए कि इन पर जजपा का उम्मीदवार उतारा जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के विकास के लिए एकमुश्त राशि भी रिलीज करने के लिए सहमति दे दी है। इसे नगर निगम चुनाव में मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago