Categories: Crime

शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने ससुराल वालों के साथ कर दिया ऐसा कांड, सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

कई बार हमारे सामने ऐसी ऐसी खबरें आती हैं कि हम सुनकर हैरत में पड़ जाते हैं,  कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है।  आज फिर राजस्थान के जयपुर जिले से एक बहुत ही चौकाने वाली खबर सामने आई है। जो कि एक लुटेरी दुल्हन की है। बता दें यहां पर एक लुटेरी दुल्हन शादी के 2 दिन बाद ही ससुराल वालों को जहर  खिलाकर वहां से भाग गई।बता दे, जाते-जाते गहने,  नगद पैसे और मोबाइल भी ले गई।

घटना के बाद पूरे परिवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। भगवान का शुक्र है कि किसी की भी जान नहीं गई। यह शादी दुल्हन खरीदकर की गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब तक लुटेरी दुल्हन का कोई भी पता नहीं चला है।

आपको बता दें जयपुर जिले का यह मामला कोटपुतली कस्बे से जुड़ा है। यहां के कृष्ण टॉकीज के समीप पटवा मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के 2 दिन पहले राजकीय बीडीएम अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। वहां पूरे परिवार का इलाज हुआ। उसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक पूरी तरह से कुछ पता नहीं चल पाया है।

जांच से पता चला है कि इस परिवार में 5 दिन पहले बेटे की शादी हुई थी।  दूल्हे के पिता का नाम नंदू पटवा है।  जिन्होंने बताया कि 22 फरवरी को कोटपूतली के लक्ष्मीनारायण मंदिर में बेटे की शादी हुई थी।

शादी के बाद दुल्हन पूजा राजे खुशी परिवार के साथ रह रही थी।  शादी के 2 दिन बार शुक्रवार की रात को दुल्हन ने सबके लिए खाना बनाया।  सभी को एक साथ खाना खिलाया, लेकिन खुद ने नहीं खाया।

खाना खाने के बाद रात को पूरा परिवार बेहोशी की हालत में हो गया। इसके बाद दुल्हन गहने, मोबाइल और नगदी लेकर वहां से भाग गई। शनिवार को जब पड़ोसियों को परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं देखा।  तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और बेहोश पड़े लोगों को बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया।

दूल्हे के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी बिचौलिए के जरिए करवाई थी। दुल्हन के लिए बिचौलिए को डेढ़ लाख रुपए दिए थे। पुलिस पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को शक है कि पूजा का नाम और पता गलत हो सकता है। वह शादी कराने वाले बिचौलियों और इस शादी के मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

Kunal Bhati

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago