Categories: India

हरियाणा में पोती ने लिया जन्म तो गदगद हुए दादा, बेटा बेटी के भेद को खत्म करने के लिए कराया कुंआ भोजन

बदलते दौर के साथ साथ लोगों की सोच भी बदल रही हैं, लड़का लड़की का भेद भी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा हैं। अब लोग लड़की पैदा होने को श्राप नहीं बल्कि लक्ष्मी का वरदान समझने लगें हैं। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण पुन्हाना उपमंडल के गांव बिछौर के एक गरीब परिवार ने पेश किया हैं।



जानकारी के मुताबिक बिछौर निवासी रामचंद्र के घर पोती के जन्म की खुशी को दोगुना करने और समाज के सामने बेटा-बेटी के भेद को खत्म करने के उद्देश्य से परिवार ने बेटी का कुआं पूजन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक रहिस खान ने शिरकत की।कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व विधायक का फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। रामचंद्र ने घर में लड़की (पोती) के पैदा होने पर गांव के लोगों को भोजन कराया और डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर कुआं पूजन करवाया गया।


वहीं इस दौरान उक्त मुहिम को समाज में एक मिसाल कायम करने के लिए पूर्व विधायक ने लड़की के दादा को 5100 रुपए प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।गांव में कई लोगों ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि जो खुशी लोग लड़का पैदा होने पर या उसकी शादी में भी नहीं मनाते, वह खुशी एक दादा ने पोती के पैदा होने पर मनाई।



भाजपा के पूर्व विधायक रहिस खान ने कहा कि जिले के बड़े गांव बिछौर में इस गरीब परिवार ने लड़की का कुआं पूजन कर यह साबित कर दिया है कि आज लड़का व लड़की में कोई अंतर नहीं है। साथ इस परिवार ने बेटियों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। लड़की माता-पिता की सेवा लड़कों से बेहतर करती है।

deepika gaur

Published by
deepika gaur

Recent Posts

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

10 hours ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 days ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 week ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 week ago

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

2 weeks ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

2 weeks ago