Categories: Crime

हरियाणा के ठगों ने ठगी के लिए अपनाया नया तरीका, अगर आप भी प्लॉट खरीदने निकलें तो कही आप भी न हो जाए शिकार

आज कल हर एक अपना घर का सपना हर कोई संजो रहा हैं। मगर आलम यह हैं कि लोगों के इन सपनों को तोड़ने वाले ठगों की मार्केट में कोई कमी नही हैं। दरअसल, ठग अब दिन प्रतिदिन एक अलग तरीका अपना कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
इस नए तरीके में वह अब प्लॉट का विज्ञापन छपवाकर बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर चिपकाने के साथ ही यात्रियों को दे देते हैं।

जब यात्री संबंधित विज्ञापन पर दिए गए नंबरों पर कॉल कर प्लॉट खरीदने की बात करता है, तो ठग उन्हें प्लॉट देखने के लिए बुलाते हैं और दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर उनसे बुकिंग अमाउंट लेकर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ दे देते हैं। या फिर एक ही प्लॉट दिखाकर कई लोगों को फ़र्ज़ी दस्तावेज़ दिखा कर बेच देते हैं।




प्लॉटों की ख़रीद बिक्री में एक ऐसा ही ठगी का मामला हरियाणा के करनाल में सामने आया है। टाउनशिप बनाने के नाम बिहार के पटना का रहने वाला सलिल नारायण ने ठगी की है। हालांकि हरियाणा पुलिस आरोपित को पटना से गिरफ़्तार कर हरियाणा ले आई है।

करनाल स्थित सीसी टैंक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं संजीव कुमार ने सलिल और उनके साथी के ख़िलाफ़ मुकदम किया था । संजीव कुमार की लिखित शिकायत पर 2021 में हरियाणा पुलिस ने धर्मपाल के पूर परिवार (पत्नी अनुप्रिया, दो बेटे अमित अरोड़ा और शिवम अरोड़ा) के साथ-साथ पटना निवासी सलिल नारायण और शिक्षा नारायण पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी।




हरियाणा में टाउनशिप बनाने के नाम 15 करोड़ रुपये ठगी करने वाले आरोपी सलिल नारायण को हरियाणा पुलिस ने गांधी मैदान थाना पुलिस (पटना) की मदद से गिरफ़्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गोलघर पार्क रोड स्थित मकान से की आरोपी की गिरफ़्तारी की गई है। कानूनी कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम आरोपी सलिल को साथ लेकर हरियाणा आ गई है।

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस टीम धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट का वारंट लेकर सलिल को गिरफ़्ता करने पहुंची थी। स्थानीय पुलिस (पटना पुलिस) की मदद से काफ़ी तफ़्तीश के बाद आरोपी (सलील) पकड़ में आया। साल 2008 से ही आरोपी सलिल और उसके पांच दोस्त ठगी का काम कर रहे हैं।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago