Categories: Business

यूक्रेन के संकट को देखकर आनंद महिंद्रा ने लिया बड़ा फैसला, अब MBBS की डिग्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा विदेश

जैसा की आप सभी को पता ही है कि यूक्रेन और रशिया के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है।  इसमें भारत के सामने जो सबसे बड़ा संकट खड़ा हुआ है, वह यह है कि वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को सुरक्षित कैसे लाया जाए।  इस संकट के बीच भारत के लोगों के मन में एक सवाल पैदा हुआ कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में यह स्टूडेंट भारत के बाहर क्यों जाते हैं?  उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों विशेषकर मेडिकल स्टूडेंट्स की हालत देखकर एक बड़ा काम करने का फैसला लिया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें नहीं पता था कि भारत में मेडिकल कॉलेज की इतनी ज्यादा कमी है। उन्होंने अपनी कंपनी टेक महिंद्रा के एमडी और सीईओ सीपी गुरनानी को टैग करते हुए लिखा है कि  ‘क्या हम महिंद्रा यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई करवाने वाले संस्थान की स्थापना करने के बारे में विचार कर सकते हैं?‘

उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने उन्हें जवाब देकर बताया कि भारत से बड़ी संख्या में बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन सिर्फ सीटों की कमी की वजह से नहीं बल्कि भारत के निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई बहुत महंगी है। यह भी वहां जाने का बहुत बड़ा कारण है।

इसे लेकर पी. वामशिधर रेड्डी नाम के एक यूजर ने आनंद. महिंद्रा से अनुरोध किया कि आप अपने संस्थान में ध्यान रखिएगा कि इसकी फीस अन्य संस्थानों की तरह करोड़ों में ना हो, इस पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि वो ‘ध्यान रखेंगे।’

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट के साथ एक और खबर बताई है कि उनके हिसाब से भारत के करीब 18000 बच्चे यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं और सबसे ज्यादा 23000 बच्चे चीन से मेडिकल की डिग्री लेने गए हुए हैं।

आनंद महिंद्रा ट्विटर पर पहले भी कई बार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बताते रहे हैं। साथ ही वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करना पसंद करते हैं। उनके बराबर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और आम लोगों से भी राय लेने से लोगों के मन में यह भावना बनने लगी है कि वह ऐसे उद्योगपति हैं जो भारतीय समाज के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago