ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच

फरीदाबाद ऑल्ड रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 42 वर्ष है और मृतक व्यक्ति की पहचान एनआईटी 3 की झुग्गियों में रहने वाले नेम सिंह के रूप में हुई है जो मजदूरी का काम करता है।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि
मृतक व्यक्ति जल्दबाजी में रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा था और जल्दबाजी में ट्रेन से टक्कर हो जाने के कारण ये हादसा हुआ और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगो द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जांच पड़ताल कर उसके पास से पहचान आईडी बरामद कि जिसके द्वारा मृतक की पहचान नेम सिंह के रूप में हुई।

जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई और मृतक की जांच पड़ताल कर पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

इस घटना पर पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस घटना को हादसा माना जा रहा है लेकिन पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ करके ही यह बात साफ कर पाएगी की यह केवल एक हादसा है या फिर मृतक ने किसी तनाव या दबाव में आकर खुदखुशी की घटना को अंजाम दिया।

बता दे की फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन से आए दिन इस प्रकार की घटना सामने आती है लेकिन लॉकडाउन के दिनों में इन घटनाओं पर लगाम लगी हुई थी ओर लॉक डाउन के बाद यह ट्रेन की चपेट में आने का पहला हादसा देखने को मिला है। रेलवे पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को अवगत कराया जाता है कि रेलवे लाइन पैदल कोर्स ना करें क्योंकि अक्सर इस प्रकार के हादसों में यहां कई लोगों की जान जा चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago