Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के लोगो को नहीं होगी अब पानी की कमी, सरकार ने जारी किया लाखो का बजट


हर साल गर्मियों में पानी की किल्लत झेलने वाले फरीदाबाद को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी पहले 2 चरणों में यमुना के किनारे 7 रेनीवेल लगाने जा रही है। पहले चरण के रेनीवेल के लिए सरकार ने 115 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी।


एफएमडीए अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। पहले चरण में लाइन नंबर 1,2 और 3 में रेनीवेल लगाए जाएंगे, जिससे बल्लभगढ़ व एनआईटी को फायदा मिलेगा। नगर निगम शहर में रह रही 30 लाख आबादी को पीने का पानी यमुना के किनारे लगे 22 रेनीवेल और शहर में लगे 1800 ट्यूबवेल से मिलता है।



एफएमडीए रेनीवेल से शहर के विभिन्न हिस्सों में बने अंडरग्राउंड वाटर टैंक और ओवरहेड वाटर टैंक तक पानी पहुंचाती है। शहर को रोज 450 एमएलडी पानी चाहिए लेकिन नगर निगम केवल 325 एमएलडी पानी ही दे पा रहा है।

इसलिए एफएमडीए ने यमुना के किनारे 12 रेनीवेल लगाने की योजना तैयार की है। इसपर 220 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। ये रेनीवेल 3 चरणों में लगाए जाएंगे।



एफएमडीए के मुताबिक पहले चरण में 3 नए रेनीवेल बल्लभगढ़ के लिए लगाए जाएंगे। जिनसे लाइन नंबर 1 और 2 को पानी की सप्लाई होगी। इन दोनो लाइनों में पानी की डिमांड सबसे ज्यादा हैं।

तीनो रेनीवेल बन जाने के बाद एनआईटी व बल्लभगढ़ के लोगो को भी भरपूर पानी मिल सकेगा वही, दूसरे चरण में 4 रेनीवेल लगाए जाने है। 2 रेनीवेल लाइन नंबर 3 के लिए, एक-एक रेनीवेल लाइन नंबर 7 और 8 के लिए लगाए जाएंगे।



इनका पानी ओल्ड फरीदाबाद व बड़खल विधानसभा में जाएगा। पहले 2 चरण के लिए सरकार ने 115 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी दे दी है। बाकी के 5 रेनीवेल बसंतपुर इलाके के लिए लगाए जाएंगे क्योंकि वहां की आबादी ज्यादा है।

इसका काम आखिरी चरण में होगा। इन रेनीवेलो के लगने से जनता की पानी की समस्याएं खत्म हो जाएगी।
खासकर महिलाओं की। पानी की कमी के कारण महिलाओं को घर के काम-काज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।



इसके अलावा पानी की लिए उन्हें टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इन रेनीवेल के लगने के कारण जल्द ही लोगो को पानी की समस्या दूर हो जाएगी साथ ही पानी की सप्लाई भी जल्द शुरू होगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago