Categories: Public Issue

महिला की दुर्दशा देख उद्योगपति का कुंठित हुआ दिल, हरियाणा के इस गांव को तोहफ़ा स्वरूप दिया पुल

कौन कहता है कि आज के समय में दरिया दिल लोग जिंदा नहीं है। हाल में एक दरिया दिल इंसान हमारे सामने आए हैं जगतजीत ग्रुप के संस्थापक एक समाजसेवी उद्योगपति जगतजीत सिंह। हरियाणा में जहां पंचकूला का नाम सबसे खूबसूरत जिले में आता है वही पंचकूला शहर का एक खदोनी गांव लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से दूर है ।

यहां के लोग सड़क व नदी पर पुल ना होने की वजह से कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं अगर नदी पर पुल न होने की वजह से ग्रामीण लोग नदी के तेज बहाव से स्वय व बच्चों को वहां से निकलते हुए देखे गए ।जगतजीत ग्रुप के संस्थापक जगतजीत ने बताया कि बीते कुछ महीने पहले भी अपने फार्म हाउस पहुंचे, वहां से ट्रैकिंग करते हुए खदोनी गांव गए,

वहां पर एक वृद्ध महिला ने अपनी परेशानियां बताई कि कैसे वहां स्कूल के बच्चे बुजुर्ग वह गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाने में परेशानी होती है उनकी परेशानियों सुनकर उनका मन भर आया और उन्होंने अपने माता रंजीत कौर की स्मृति में खदोली गांव में नदी का पुल का निर्माण करवाया इतना नहीं जगतजीत ग्रुप में हरियाणा के कई गांव के लिए नेक काम किए हैं ।इनका नाम हमेशा किसी अच्छे काम में लिया जाता है जगतजीत ग्रुप को ग्रामीणों के द्वारा इस नेक काम करने के लिए शुक्रिया अदा किया जा रहा है।

जगजीत ग्रुप के चेयरमैन धर्म सिंह ने उद्घाटन के पश्चात कहा कि उनके मन को सुकून है कि उनके बेटे जगजीत ने बहुत नेक कार्य किया है। संसार में लोग पैसा कमाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों के लिए कुछ करना जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आए ये आत्मा को सुकून देता है।

जगजीत ग्रुप समराल गांव में फार्म हाउस पर स्क्रैप हेलिकॉप्टर व जहाज खड़े कर पर्यटन को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। जगजीत सिंह एक प्राइवेट एयरलाइंस के बेकार खड़े जहाजों को खरीदकर यहां उन्हें रेनोवेट करके उनके अंदर कमरे व केबिन बनाकर उन्हें कार्यक्रम मनाने के लिए प्रयोग करने योग्य बनाने का कार्य कर रहा है, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा है और दूर- दूर से लोग ये प्रोजेक्ट देखने भी आ रहे थे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago