Categories: Politics

जनहित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाए : बलजीत कौशिक


पैट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के नाम पर मोदी सरकार द्वारा की जा रही जबरन वसूली आम जनता के साथ सरासर अन्याय है। आज जहां देश कोरोना महामारी एवं आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, ऐसे में पैट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि ने लोगों की कमर तोडऩे का काम किया है।

उक्त वक्तव्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने शुक्रवार को एसडीएम बल्लभढ़ को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे।

जनहित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतें वापस ली जाए : बलजीत कौशिक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के दिशा निर्देश अनुसार श्री आनंद कौशिक के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता पीडब्लयूडी रेस्ट हाऊस पर एकत्रित हुए और जलूस की शक्ल में पंचायत भवन पहुंचे, जहां एसडीएम को पैट्रोल व डीजल के दामों में की जा रही मूल्यवृद्धि के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कौशिक ने कहा कि जब भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी तो पैट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल पर 3.46 लीटर प्रति लीटर था। पिछले 6 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने पैट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 23.78 और डीजल पर 28.37 रुपए प्रति लीटर कर दिया है।

जोकि साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार किस प्रकार से आम आदमी की जेब पर डकैती डालने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा ने पिछले 6 सालों में उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी करके 18 लाख करोड़ रुपए एकत्रित कर लिए हैं। तीन महीने के लॉकडाउन मे जहां आम आदमी की कमर पहले ही टूट चुकी है, काम धंधे चौपट हो गए हैं,

ऐसे में भाजपा सरकार को उत्पाद शुल्क कम करके पैट्रोल व डीजल के दामों में कमी करनी चाहिए। निष्ठुर मोदी सरकार ने पिछले 18 दिनों में पैट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ाए हैं, जबकि इन दिनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हुई है। इसलिए हम ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि जनता के हितों को देखते हुए बढ़ी हुई कीमतें वापिस ली जाएं और इस कठिन दौर में लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago